फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Nagar nigam make fertilizer from garbage

कचरे से अब बनने लगी खाद

Mon, 13 Feb 2017 01:15 AM IST
अमनदीप सिंह, अमर उजाला, गोरखपुर।
अमनदीप सिंह, अमर उजाला, गोरखपुर। Updated Mon, 13 Feb 2017 01:15 AM IST
विज्ञापन
Nagar nigam make fertilizer from garbage
नगर न‌िगम। - फोटो : Amar Ujala
शहर के कचरे के निस्तारण का तरीका नगर निगम ने ढूंढ निकाला है। इसके मुताबिक कचरे से खाद बनाकर बाजार में बेची जाएगी। इससे शहर की गंदगी तो साफ होगी ही, साथ ही खाद की बिक्री की एवज में आने वाला राजस्व भी सरकारी खजाने में बढ़ोतरी करेगा। दो माह से महेसरा में कचरे से खाद बनाने का ट्रायल चल रहा है। नगर निगम ने पहले चरण में 30 वार्डों के कचरे के निस्तारण की योजना बना रखी है। नगर निगम के इंजीनियरिंग और जलकल विभाग ट्रायल के बाद सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्रोजेक्ट को बड़े स्तर पर शुरू करने की योजना पर काम कर रहे हैं।
विज्ञापन


महेसरा में लगाई गई स्क्रीनिंग मशीन के माध्यम से चलाए जा रहे ट्रायल में महिलाओं सहित दस कर्मचारियों को लगाया गया है। यह मशीन रिहायशी क्षेत्र से दूर खेतों से सटकर गांव में लगाई गई है। रोजाना कचरे को इकट्ठा कर इसे सुखाया जा रहा है। सूखने के बाद सबसे पहले वैज्ञानिक तरीके  से ट्रायल में लगे कर्मचारी पॉलीथिन को कचरे से अलग करते हैं। फिर कचरे को स्क्रीनिंग मशीन में डाल दिया जाता है। बताया जा रहा है कि पूरी प्रक्रिया के दौरान कचरे में ऐसे बैक्टीरिया भी मिलाए जा रहे हैं, जिससे खाद की गुणवत्ता बढ़े और वह फसलों की भरपूर पैदावार कर सके। ट्रायल एरिया के पास बने स्टोर रूम में अब तक कई बोरी खाद बनाकर रखी जा चुकी है।
विज्ञापन


यहां से उठेगा कचरा
नगर निगम के मुख्य खाद एवं सफाई निरीक्षक पीएन गुप्ता ने बताया कि सिविल लाइन (प्रथम, द्वितीय) बेतियाहाता, झरना टोला, मोहद्दीपुर, नंदानगर, महादेव झारखंडी, अंधियारी बाग, राप्तीनगर, मियां बाजार, अलहदादपुर और रुस्तमपुर के अलावा 19 और वार्डों से प्राथमिकता के आधार पर कूड़ा उठाने की योजना है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed