फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Nagar nigam fined rupees 2000 on railway

निगम ने रेलवे पर लगाया 2000 रुपये का जुर्माना

Sat, 05 Nov 2016 12:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Updated Sat, 05 Nov 2016 12:11 AM IST
विज्ञापन
Nagar nigam fined rupees 2000 on railway
कूड़ा गिरा रहे रेलवे की गाड़ी को पकड़कर जुर्माना लगाते नगर आयुक्त,नगर स्वास्‍थ्य अधिकारी व अन्य। - फोटो : Rajesh Kumar
नगर निगम ने रिहायशी इलाके में कूड़ा गिराने पर रेलवे पर दो हजार रुपये का जुर्माना लगाया है। जुर्माना वसूलने के बाद नगर निगम ने जब्त की गई रेलवे की ट्रैक्टर ट्राली को छोड़ा। इसी जगह पर कूड़े का ढेर मिलने पर कमिश्नर ने नगर निगम के नगर स्वास्थ्य अधिकारी (एनएसए) को एडवर्स एंट्री दे दी थी।
विज्ञापन


शहर के रिहायशी इलाकों में कूड़ा गिराने पर पूरी तरह से पाबंदी के बावजूद रेलवे की ओर से पादरी बाजार पुलिस चौकी के पास ट्रैक्टर ट्राली से रेलवे कारखाना का कूड़ा गिराया जा रहा था। पिछले कई दिनों से रेलवे के ठेकेदार द्वारा कूड़ा गिरवाया जा रहा था। दरअसल नगर निगम द्वारा यहां सफाई किए जाने के बाद भी यहां रोज कूड़े का ढेर देखा जा रहा था। बृहस्पतिवार को निरीक्षण के दौरान कूड़े का ढेर मिलने पर नाराज कमिश्नर ने निगम के एनएसए के खिलाफ एडवर्स एंट्री दे दी थी। इसके बाद नगर निगम के मुख्य खाद्य एवं सफाई निरीक्षक पीएन गुप्ता सुपरवाइजरों के साथ वहां पहुंच निगरानी करने लगे।
विज्ञापन


तकरीबन नौ बजे रेलवे का कूड़ा लेकर ट्रैक्टर ड्राइवर वहां पहुंचा और कूड़ा गिराने लगा। इसके बाद निगम की टीम ने तत्काल ड्राइवर को पकड़ लिया और इसकी जानकारी नगर आयुक्त और नगर स्वास्थ्य अधिकारी को दी। दोनों वहां पहुंचे। इसके बाद रेलवे को ठेकेदार को बुलाया गया और उससे पिछले काफी समय से कूड़ा गिराने संबंध में स्वीकारोक्ति पत्र लिया गया और उस पर दो हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


- रेलवे का ठेकेदार यहां पिछले काफी समय से कूड़ा गिरवा रहा था। शुक्रवार को ट्रैक्टर ड्राइवर को ऐसा करते हुए रंगे हाथ पकड़ा गया। उसके बाद उस पर दो हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया।
- पीएन सिंह, नगर आयुक्त 

सड़क किनारे कूड़ा गिराने पर ड्राइवर बर्खास्त

डीजल पेट्रोल बचाने के चक्कर में नगर निगम के ड्राइवरों द्वारा सड़क किनारे कूड़ा गिराना अब नौकरी से हाथ धोना पड़ सकता है। शुक्रवार को ऐसा करने पर नगर आयुक्त ने संविदा पर कार्यरत एक ड्राइवर से सेवा से बर्खास्त कर दिया है। शहर के लगभग सभी इलाकों में सड़क किनारे कूड़े का अंबार लगा रहता है। मुख्य वजह यह है कि निगम के ड्राइवर गाड़ियों का डीजल पेट्रोल बचाने के चक्कर में निर्धारित डंपिंग ग्राउंड की बजाए सड़क के किनारे कहीं भी कूड़ा डाल कर चले जाते हैं।


निरीक्षण के दौरान कुछ ऐसी ही स्थिति को देखते हुए कमिश्नर अनिल कुमार ने नगर आयुक्त को सख्ती करने की हिदायत दी थी। इसके बाद नगर आयुक्त बीएन सिंह ने ऐसा करने वाले ड्राइवरों की सेवा समाप्त करने संबंधी आदेश जारी किया था। शुक्रवार को ऐसा करते हुए पाए जाने पर नगर आयुक्त ने संविदा पर कार्यरत ड्राइवर अब्दुल रहीम को नगर निगम की सेवा से बर्खास्त कर दिया। नगर निगम के मुख्य खाद्य एवं सफाई निरीक्षक पीएन गुप्ता ने बताया कि अब्दुल रहीम उर्फ राजू को बाईपास पर कूड़ा गिराते हुए पकड़ा गया। इसके बाद नगर आयुक्त ने उसे सेवा से बर्खास्त कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed