फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Nagar Nigam came on track

वेतन राेकने के बाद लाइन पर अाया नगर निगम

Sun, 13 Nov 2016 12:48 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Updated Sun, 13 Nov 2016 12:48 AM IST
विज्ञापन
Nagar Nigam came on track
नगर ‌न‌िगम
शहर की खराब सफाई व्यवस्था से नाराज कमिश्नर ने जब नगर आयुक्त समेत अन्य दो अधिकारियों का वेतन रोक दिया तो निगम प्रशासन भी इसके लिए जिम्मेदारों के खिलाफ सख्त हुआ। मुख्य सफाई निरीक्षक ने सफाई सुपरवाइजर और ठेकेदार के खिलाफ घोर लापरवाही बरतने संबंधी रिपोर्ट देकर मुख्य नगर स्वास्थ्य अधिकारी से इनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की संस्तुति की है।
विज्ञापन


वार्ड 13 में निरीक्षण के दौरान तो 23 में से केवल 13 सफाई कर्मचारी मिले। लोगों ने भी बताया कि ऐसी स्थिति हमेशा से है। इसके लिए सफाई सुपरवाइजर और ठेकेदार को पूरी तरह से दोषी मानते हुए ठेकेदार के बिल से 10 श्रमिक प्रतिदिन कटौती करने और सफाई सुपरवाइजर के खिलाफ कारण बताओ नोटिस जारी किया गया। सिविल लाइंस एरिया में लापरवाही बरतने पर सफाई सुरपवाइजर मो. सफी से तीन दिन में स्पष्टीकरण देने संबंधी रिपोर्ट दी गई।
विज्ञापन


वाहन चालक मकसूद, कृष्णपाल द्वारा मना करने के बावजूद भी प्रतिबंधित स्थल पर कूड़ा गिराते हुए पकड़े जाने पर ट्रक चालक रविंद्र और जेसीबी चालक हदीश द्वारा कूड़ा नहीं हटाने पर स्पष्टीकरण तलब किया गया है। मुख्य सफाई निरीक्षक पीएन गुप्ता ने बताया कि शनिवार को अवकाश की वजह से आदेश जारी नहीं हो सकता है, लेकिन सभी के खिलाफ रिपोर्ट मुख्य नगर स्वास्थ्य अधिकारी को दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed