{"_id":"57237d334f1c1b5c0ca91514","slug":"nagar-nigam","type":"story","status":"publish","title_hn":"टीम के पहुंचने से पहले ही हट गया अतिक्रमण ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टीम के पहुंचने से पहले ही हट गया अतिक्रमण
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Updated Fri, 29 Apr 2016 08:56 PM IST
विज्ञापन
अतिक्रमण हटाते नगर निगम के कर्मचारी ।
- फोटो : rajesh kumar
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर निगम ने शुक्रवार को अतिक्रमण के खिलाफ अभियान बक्शीपुर और टाउनहाल से शुरू किया। इस दौरान एक दर्जन से अधिक गुमटियों को जब्त किया गया। 50 से अधिक छोटी-बड़ी होर्डिंग तोड़ी गईं। बक्शीपुर में तीन दुकानों से फुटपाथ पर सामान रखने पर जुर्माना भी वसूला गया। बक्शीपुर में कई जगह पर लोगों ने टीम के पहुंचने से पहले ही पटरियों को खाली कर दिया था।
सहायक नगर आयुक्त स्वर्ण सिंह के नेतृत्व में नगर निगम की टीम सुबह दस बजे अतिक्रमण हटाने सीधे बक्शीपुर पहुंची। हालांकि टीम के पहुंचने से पहले ही अतिक्रमण करने वालों ने सुबह ही अपनी दुकान और गुमटी हटा ली थी लेकिन उसके बावजूद कई जगह अतिक्रमण था जिसे नगर निगम की टीम ने हटाया।
सहायक नगर आयुक्त स्वर्ण सिंह ने बताया कि अतिक्रमण हटाओ अभियान के दौरान कहीं भी किसी ने विरोध नहीं किया। हालांकि कुछ दुकानदार जो फुटपाथ पर सामन रखा था उनसे जुर्माना लेने के दौरान वह नाराज जरूर हुए। लेकिन उन्हें समझाने पर वह मान गए। उन्होंने बताया कि शनिवार तीस अप्रैल को नगर निगम गेट से घोष कंपनी होते हुए शास्त्री चौक, कचहरी बस स्टैंड होते हुए मोहद्दीपुर तक अभियान चलाया जाएगा।
विज्ञापन
अतिक्रमण हटाने को प्रवर्तन दल गठित
सार्वजनिक स्थानों पर हुए अतिक्रमण हटाने के लिए नगर निगम तथा पुलिस प्रशासन का सहयोग करने के लिए जीडीए का प्रवर्तन दल गठित किया गया है। टीम का नेतृत्व सहायक अभियंता राकेश प्रताप व एसपी अरविंद करेंगे। टीम में अवर अभियंता ज्ञानेश्वर सिंह, डीएन शुक्ला, रंजीत सिंह, राम इकबाल सिंह व एसपी चौधरी को शामिल किया गया है।