{"_id":"57a74dfa4f1c1b8f3a2ba1d8","slug":"naag-panchami-is-celeberated","type":"story","status":"publish","title_hn":" नाग देवता को चढ़ा दूध और लावा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नाग देवता को चढ़ा दूध और लावा
अमर उजाला ब्यूरो/गोरखपुर।
Updated Mon, 08 Aug 2016 01:04 AM IST
विज्ञापन
नाग पंचमी पर नाग की पूजा करतीं श्रद्धालु।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सावन के शुक्ल पक्ष की पंचमी के दिन रविवार को नागपंचमी का पर्व श्रद्धा, भक्ति और हर्षोल्लास के वातावरण में मनाया गया। इस अवसर पर श्रद्धालुओं ने नाग देवता के दर्शन किए और उन्हें दूध व लावा चढ़ाकर मंगल कामना की। बहुत से घरों में महिलाओं ने कजरी गाकर इस पर्व को संगीतमय ढंग से मनाया।
पूजा-पाठ के लिए महिलाओं ने रविवार को तड़के ही उठकर स्नान-ध्यान किया और घर में नाग देवता की आकृति बनाकर पूरे विधि-विधान से उनकी आराधना की। बहुत से श्रद्धालु आसपास के शिव मंदिर और शिवालयों तक गए और नाग देवता को श्रद्धा निवेदित की। घरों और मंदिरों में दूध और लावा चढ़ाकर पूजा-अर्चना का सिलसिला दोपहर तक चलता रहा। पूजा में सपेरों ने भी अपनी भूमिका बखूबी अदा की। संपेरे सबेरे से ही गली-मोहल्लों में घूमने लगे और इच्छुक श्रद्धालुओं को नाग देवता का दर्शन कराया। बहुत से श्रद्धालुओं ने गले में साक्षात नाग धारण कर अपनी पूजा की इतिश्री की।
भाई-बहनों ने ताल-तलैयों पर पहुंचकर नाग पंचमी से जुड़ी गुड़िया पीटने की परंपरा पूरी की। भाइयों ने अपने हाथ में चूना और काजल से रंगा छोटा डंडा लिया और बहनों ने चना को कपड़े में सिलकर गुड़िया बनाई। फिर दोनों आसपास के जलस्थलों पर पहुंचे, जहां बहनों ने पानी में गुड़िया फेंकी और भाइयों ने उसे पीटकर रवायत पूरी की। बहनों ने इस अवसर पर भाइयों को चने का प्रसाद खिलाया। पर्व को देखते हुए घरों में लजीज पकवान बनाए गए और नाग देवता को भोग लगाकर उसके स्वाद का लुत्फ उठाया गया।
विज्ञापन
नागपंचमी की खबर में इनसेट