फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Naag Panchami is celeberated

नाग देवता को चढ़ा दूध और लावा

Mon, 08 Aug 2016 01:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो/गोरखपुर। Updated Mon, 08 Aug 2016 01:04 AM IST
विज्ञापन
Naag Panchami is celeberated
नाग पंचमी पर नाग की पूजा करतीं श्रद्धालु। - फोटो : amar ujala
सावन के शुक्ल पक्ष की पंचमी के दिन रविवार को नागपंचमी का पर्व श्रद्धा, भक्ति और हर्षोल्लास के वातावरण में मनाया गया। इस अवसर पर श्रद्धालुओं ने नाग देवता के दर्शन किए और उन्हें दूध व लावा चढ़ाकर मंगल कामना की। बहुत से घरों में महिलाओं ने कजरी गाकर इस पर्व को संगीतमय ढंग से मनाया।
विज्ञापन


पूजा-पाठ के लिए महिलाओं ने रविवार को तड़के ही उठकर स्नान-ध्यान किया और घर में नाग देवता की आकृति बनाकर पूरे विधि-विधान से उनकी आराधना की। बहुत से श्रद्धालु आसपास के शिव मंदिर और शिवालयों तक गए और नाग देवता को श्रद्धा निवेदित की। घरों और मंदिरों में दूध और लावा चढ़ाकर पूजा-अर्चना का सिलसिला दोपहर तक चलता रहा। पूजा में सपेरों ने भी अपनी भूमिका बखूबी अदा की। संपेरे सबेरे से ही गली-मोहल्लों में घूमने लगे और इच्छुक श्रद्धालुओं को नाग देवता का दर्शन कराया। बहुत से श्रद्धालुओं ने गले में साक्षात नाग धारण कर अपनी पूजा की इतिश्री की।
विज्ञापन


भाई-बहनों ने ताल-तलैयों पर पहुंचकर नाग पंचमी से जुड़ी गुड़िया पीटने की परंपरा पूरी की। भाइयों ने अपने हाथ में चूना और काजल से रंगा छोटा डंडा लिया और बहनों ने चना को कपड़े में सिलकर गुड़िया बनाई। फिर दोनों आसपास के जलस्थलों पर पहुंचे, जहां बहनों ने पानी में गुड़िया फेंकी और भाइयों ने उसे पीटकर रवायत पूरी की। बहनों ने इस अवसर पर भाइयों को चने का प्रसाद खिलाया। पर्व को देखते हुए घरों में लजीज पकवान बनाए गए और नाग देवता को भोग लगाकर उसके स्वाद का लुत्फ उठाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

नागपंचमी की खबर में इनसेट

पीटने की जगह झुलाई गई गुड़िया

 जिले के खजनी विकास खंड के सतुआभार गांव में नागपंचमी पर गुड़िया पीटने की प्रथा का सांकेतिक विरोध जताया गया। महिला समाख्या उत्तर प्रदेश की ओर इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में गुड़िया पीटने के स्थान पर गुड़िया झुलाकर और किशोरियों को मिठाई खिलाकर पर्व मनाया गया। महिला समाख्या के सदस्यों का कहना था कि गुड़िया पीटने की परंपरा महिला विरोधी है, इसीलिए उन्होंने गुड़िया झुलाकर महिलाओं को सम्मान देने की नई परंपरा शुरू की है। कोआर्डिनेटर संगीता सिंह ने बताया कि स्थापना के वर्ष से महिला समाख्या ने इस परंपरा पर सवाल उठाना शुरू कर दिया था। लड़कों का गुड़िया पीटना सीधे तौर पर महिलाओं का अपमान है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed