{"_id":"5d2b7e898ebc3e6d1f61a684","slug":"murder-to-young-man-gorakhpur-city-news-gkp313869747","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक की सिर कूंचकर हत्या कर नदी में फंेकी गई लाश मिली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवक की सिर कूंचकर हत्या कर नदी में फंेकी गई लाश मिली
विज्ञापन
युवक की हत्या कर नदी में फेंका शव मिला
सिकरीगंज (गोरखपुर)। इलाके के बेलसड़ गांव के पास कुआनो नदी में युवक का शव मिला। सिर कूंचकर युवक की हत्या की गई थी। पाकेट से मिले मोबाइल फोन और फोटो के आधार पर उसकी पहचान बांसगांव के पगाड़ निवासी दिलीप वर्मा (23) के रूप में हुई। परिवार के लोगों ने थाने पहुंचकर शिनाख्त की। शुरुआती जांच में कत्ल की वजह आशनाई बताई जा रही है।
पगाड़ निवासी हुबलाल वर्मा शहर में एचपी गैस एजेंसी में कर्मचारी हैं। उन्होंने पहली पत्नी के बेटे दिलीप वर्मा को साढ़े तीन साल पहले हरनही चौराहे के पास पंक्चर की दुकान खुलवाई थी। छह महीने बाद ही दिलीप राउतपार में चचेरे भाई दुर्गेश के संपर्क में आ गया। वह अपने घर के पास ठेले पर चाट बेचता था। उसके ही कहने पर दिलीप ने राउतपार में पंक्चर बनाने की दुकान खोल ली। उसी दौरान दिलीप शादीशुदा महिला की संपर्क में आ गया। पिता के मुताबिक दो साल पहले बेटे ने जमीन में हिस्से के लिए फोन किया था। उससे महिला से संपर्क खत्म के लिए कहा गया था। उसके बाद से ही वह घर के संपर्क में नहीं था। रविवार की शाम छह बजे के करीब नदी में उसका शव मिला।