फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   murder in young man

हत्या के बाद बोरे में भरकर फेंकी गई युवक की लाश मिली

Tue, 17 May 2016 12:56 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर Updated Tue, 17 May 2016 12:56 AM IST
विज्ञापन
murder in young man
हत्या
 तरकुलहा मेला परिसर में सोमवार की सुबह बोरे में भरकर फेंकी गई युवक की लाश मिली। सूचना पर पहुंची पुलिस शव कब्जे में लेकर शिनाख्त की कोशिश में जुटी है। युवक के शरीर पर चोट के निशान मिले हैं।  
विज्ञापन



चौरीचौरा प्रतिनिधि के अनुसार सोमवार की सुबह सात बजे तरकुलहा मेला परिसर के दक्षिण तरफ झाड़ी में दुकानदारों ने प्लास्टिक का बोरा पड़ा देखा। करीब जाने पर खून का निशान देख पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंचे एसओ राजेश मिश्रा ने बोरा खोला तो उसमें सफेद मटमैली शर्ट और स्लेटी पैंट पहने 35 वर्षीय युवक की लाश मिली। शर्ट के बटन टूटे थे। युवक के शरीर पर चोट के निशान थे।
विज्ञापन


हत्या के बाद शव बोरे में भरकर झाड़ी में फेंक ने की आशंका जताई जा रही है। फॉरेंसिक और डॉग स्क्वाड टीम के साथ पहुंचे सीओ ने भी मौके पर छानबीन की। खोजी कुत्ता तरकुलहा मंदिर परिसर में कबाड़ की दुकान तक जाकर लौट आया। हत्या में कबाड़ का धंधा करने वाले लोगों के शामिल होने का संदेह जता कुछ संदिग्धों को पूछताछ के लिए पुलिस ने हिरासत में लिया है। मंदिर परिसर के दुकानदारों का कहना है कि युवक क्षेत्र में अक्सर कबाड़ बटोरते देखा जाता था पर वह कहां का रहने वाला है, इसकी जानकारी नहीं हो पाई। एसपी (ग्रामीण) ब्रजेश सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद युवक की मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed