फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   murder and illicit relation

पड़ोसी से संबंध के शक में बहू को लाठी से पीटकर मार डाला

Thu, 15 Aug 2019 02:18 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 15 Aug 2019 02:18 AM IST
विज्ञापन
murder and illicit relation
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

बेलीपार इलाके के पिपरी गांव में बुधवार की सुबह पड़ोसी युवक से संबंध होने के शक में ससुर ने बहू शशि (25) को लाठी से पीटकर मौत के घाट उतार दिया। वारदात के समय सास पोते को स्कूल छोड़ने गई थी। बेलीपार पुलिस ने आरोपी ससुर को गिरफ्तार कर लिया है। उसका पति सऊदी अरब में नौकरी करता है।

विज्ञापन


झंगहा के करौता गांव का मूल निवासी रमाकांत गोस्वामी पिपरी गांव में रहता है। उसका एकलौता बेटा राहुल सऊदी में नौकरी करता है। छह साल पहले उसकी शादी गगहा के गजपुर निवासी शेषनाथ की बेटी शशि के साथ हुई थी। दोनों का पांच वर्ष का बेटा भी है।
विज्ञापन


आरोप है कि विवाहिता का बगल में रहने वाले एक युवक से प्रेम संबंध था। इसे लेकर घर में विवाद चल रहा था। मंगलवार की सुबह 7 बजे सास आशा देवी पास के स्कूल में नाती शिवा को छोड़ने चली गई। इसी दौरान बहू से ससुर का विवाद हो गया और उसने लाठी से हमला कर दिया। सिर पर चोट लगने से शशि की मौके पर मौत हो गई। सूचना पर पहुंची बेलीपार पुलिस ने पास के बगीचे में छुपकर बैठे ससुर रमाकांत को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस कथित प्रेमी को भी हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। उसके भाई अर्जुन ने पुलिस को तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


रमाकांत भी पहले विदेश में ही काम करता था
ससुर रमाकांत भी विदेश में ही नौकरी करता था। बेटे राहुल के विदेश जाने के बाद से वह लौट आया और यहीं रहने लगा। राहुल 7 जनवरी को दो महीने के लिए छुट्टी पर आया था। मार्च में वह फिर सऊदी अरब रवाना हो गया।


पड़ोसी के साथ कहीं चली गई थी
पुलिस की पड़ताल में पता चला है कि शशि पड़ोसी युवक के साथ मंगलवार को कहीं चली गई थी। परिवारीजनों की सूचना पर राजघाट पुलिस ने दोनों को पकड़ा था। महिला थाने की पुलिस ने समझा-बुझाकर समझौता करा दिया। इसके बाद शशि को ससुर को सुपुर्द कर दिया गया था। आरोप है कि घर लौटने के बाद वह प्रेमी के साथ रहने की जिद कर रही थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed