फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   MSI Red make Champiom in Football

फहद खान के गोल से एमएसआई रेड चैंपियन 

Tue, 30 Aug 2016 12:59 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो/गोरखपुर। Updated Tue, 30 Aug 2016 12:59 AM IST
विज्ञापन
MSI Red make Champiom in Football
रीजनल स्टेडियम में आयोजित फुटबाल प्रतियोगिता में भाग लेते स्टार स्पोटिंग व गोरखनाथ की टीम । - फोटो : Mahesh Kumar
फहद खान के बेहतरीन गोल की बदौलत एमएसआई कॉलेज रेड ने रोमांचक मुकाबले में एफसीआई क्लब को 1-0 से हराकर चैंपियन बनी। खेल निदेशालय और क्षेत्रीय खेल कार्यालय के तत्वावधान में खेल दिवस पर अंडर-14 बालक हॉकी प्रतियोगिता का रीजनल स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजन किया गया। इसमें सात टीमों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता का उद्घाटन उप क्रीड़ा अधिकारी दिलीप कुमार ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया।
विज्ञापन


सोमवार को प्रतियोगिता का फाइनल मैच इस्लामिया कॉलेज रेड और एफसीआई क्लब के बीच खेला गया। दोनों टीमों के बीच कांटे का मुकाबला हुआ। मैच के प्रथम हॉफ में दोनों ही टीमें एक दूसरे पर गोल नहीं कर सकीं। दूसरे हॉफ में भी मैच के अंतिम क्षणों तक रोमांच बना रहा। मैच समाप्त होने के चंद सेकेंड पहले फहद खान ने गोल कर एमएसआई कॉलेज रेड को 1-0 से जीत दिला दी। मैच के निर्णायक एनपी गौड़, राम प्रसाद विश्वकर्मा, जाकिर हुसैन, नियाज अहमद खान, अमरुद्दीन अंसारी, शालिनी विश्वकर्मा रहीं।
विज्ञापन


प्रतियोगिता के समापन के मुख्य अतिथि राष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी राज कुमार यादव रहे। मुख्य अतिथि ने विजेता और उपविजेता टीम को पुरस्कृत किया। इस दौरान नफीस अहमद, प्रवीन यादव, प्रवीण कुमार, सीमा विश्वकर्मा, विजय लक्ष्मी सिंह, अमृता कुशवाहा, सूरज, प्रमोद कुमार, अनंत मिश्र आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed