फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   MSI and regional stadium became hockey tournament

एमएसआई और रीजनल बने चैंपियन

Sun, 08 Jan 2017 01:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Updated Sun, 08 Jan 2017 01:38 AM IST
विज्ञापन
MSI and regional stadium became hockey tournament
प्रतियोगिता में हॉकी खेलते खिलाड़ी।
एमएसआई इंटर कॉलेज में शनिवार को खेले गए होराइजन कप हॉकी प्रतियोगिता के फाइनल में अंडर-14 वर्ग में रीजनल स्पोर्ट्स स्टेडियम और अंडर-16 वर्ग में एमएसआई इंटर कॉलेज विजेता बना।
विज्ञापन


इनरव्हील क्लब आफ गोरखपुर होराइजन तथा जिला हॉकी संघ के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित प्रतियोगिता के अंडर-16 वर्ग में एमएसआई इंटर कॉलेज और एमएसआई क्लब के बीच फाइनल खेला गया। मैच के चौथे मिनट में एमएसआई कॉलेज के सुहेब अली ने पहला गोल किया, मगर 6वें मिनट में ही क्लब के समीर ने बराबरी का गोल कर स्कोर 1-1 कर दिया। फिर भी कॉलेज के अरमान ने 25वें और 29वें मिनट में लगातार गोल कर अपनी टीम को 3-1 से जीत दिला दी।
विज्ञापन


अंडर-14 वर्ग का फाइलन रीजनल स्पोर्ट्स स्टेडियम और मौलाना आजाद हायर सेकेंडरी स्कूल के बीच खेला गया, जिसमें मौलाना आजाद के वारिस ने चौथे और सातवें मिनट में गोल कर टीम को 2-0 से बढ़त दिला दी। 8वें मिनट में कामरान ने तीसरा गोल कर मौलाना आजाद को 3-0 से आगे कर दिया। मैच के दूसरे हाफ में पलटवार करते हुए रीजनल के साहिल ने 25 वें मिनट में तथा अब्दुल अहद ने 26 वें, 28 वें व 32 वें मिनट में हैट्रिक करते हुए गोल कर 4-3 से रीजनल स्टेडियम को जीत दिला दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार अंडर-14 में मोहम्मद आरिफ और अंडर-16 वर्ग में आकिब महमूद को मिला। इससे पहले मुख्य अतिथि रोटरी क्लब गोरखपुर मिडटाउन के प्रेसीडेंट विजय प्रकाश अग्रवाल ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया। इस दौरान इनरव्हील क्लब आफ गोरखपुर होराइजन ने पूर्व अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी जिल्लुर्रहमान, गुलाम सरवर और रीता मिश्रा को शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed