{"_id":"58c415364f1c1b1574dc5e75","slug":"more-than-15-thousands-voters-used-nota-button","type":"story","status":"publish","title_hn":"कई प्रत्याशियों से ज्यादा नोटा को मिले वोट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कई प्रत्याशियों से ज्यादा नोटा को मिले वोट
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Updated Sun, 12 Mar 2017 01:00 AM IST
विज्ञापन
वोटों की गिनती करते मतदानकर्मी और मौके पर जुटे प्रत्याशियों के एजेंट और समर्थक।
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले की नौ विधानसभा सीटों में से आठ पर भारतीय जनता पार्टी ने कब्जा जमा लिया। मात्र एक सीट पर बसपा के प्रत्याशी को जीत मिली। चार हजार से भी कम मतों से बसपा प्रत्याशी ने भाजपा उम्मीदवार को मात दी। सपा, कांग्रेस, क्षेत्रीय पार्टी के अलावा निर्दलियों प्रत्याशियों ने भी खासा दमखम दिखाया। इस सबके बीच जिले में बहुत सारे मतदाता ऐसे थे, जिन्होंने सभी प्रत्याशियों को नकार दिया।
कुछ विधानसभा क्षेत्रों में तो स्थिति यह रही कि निर्दलीय प्रत्याशियों को जितने वोट मिले, उससे ज्यादा लोगों ने नोटा का इस्तेमाल किया। गोरखपुर शहर में तो 17 प्रत्याशियों को वोट देने के बजाए मतदाताओं ने नोटा का बटन दबाया। गोरखपुर ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के आठ प्रत्याशियों को नोटा से कम वोट मिले। पिपराइच के 15, बांसगांव के चार, सहजनवां के सात, चौरीचौरा के 13, चिल्लूपार के पांच, कैंपियरगंज के नौ और खजनी के पांच प्रत्याशियों को नोटा से कम वोट मिले।
विधानसभा क्षेत्रवार नोटा का विवरण
विधानसभा क्षेत्र नोटा
गोरखपुर शहर 839
गोरखपुर ग्रामीण 1634
पिपराइच 1204
बांसगांव 2143
सहजनवां 1723
चौरीचौरा 1150
चिल्लूपार 2512
कैंपियरगंज 1806
खजनी 2085