फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   morari bapu ramkatha gorakhpur

इतना खाओ कि यजमान दोबारा न लें कथा करवाने का नाम

Sun, 06 Oct 2019 06:48 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 06 Oct 2019 06:48 PM IST
विज्ञापन
morari bapu ramkatha gorakhpur
चंपा देवी पार्क में राम कथा सुनाते मोरारी बापू।
इतना खाओ कि यजमान दोबारा न लें कथा करवाने का नाम
विज्ञापन

गोरखपुर। चंपा देवी पार्क में चल रही राम कथा में रविवार को मोरारी बापू ने व्यासपीठ से कथा में आए श्रद्धालुओं से प्रसाद (भोजन) लेने की अपील करते हुए कहा कि आप लोग इतना खाओ कि यजमान दोबारा कथा करवाने का नाम न लें।
कथा समापन के पश्चात अचानक ही मोरारी बापू ने आयोजकों से पूछ लिया कि आज प्रसाद में क्या है। इस दौरान उन्हें रविवार के प्रसाद का मेन्यू दिया गया। बापू ने व्यासपीठ से ही श्रद्धालुओं को मेन्यू के बारे में विस्तार से बताया। साथ ही उन्होंने यजमानों पर चुटकी लेते हुए श्रद्धालुओं से कहा कि किसी को भी प्रसाद खाए बगैर नहीं जाना है। आप लोग इतना प्रसाद खाओ की यजमान फिर कभी कथा कराने का नाम न ले सके।
विज्ञापन

ये था मेन्यू
प्रसाद में सामान्य लोगों के लिए आलू-बोड़ा की सब्जी, लौकी की सूखी सब्जी, अरहर दाल फ्राई, पूड़ी, रोटी, चावल, पापड़, चटनी, अचार एवं मीठे में दिलखुसार बर्फी मेन्यू में शामिल था।
विज्ञापन
विज्ञापन

फलाहार की थी व्यवस्था
शनिवार को महाष्टमी होने के कारण बड़ी संख्या में लोगों का व्रत था। ऐसे में कथा के बाद व्रतियों के लिए फलाहार की व्यवस्था की गई थी। फलाहार में आलू-दही की सब्जी, कुट्टू के आटे की पूड़ी, मूंगफली, आलू फ्राई, सिंघाड़े के आटे का हलवा शामिल था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed