{"_id":"5d98a29a8ebc3e0130772948","slug":"morari-bapu-ramkatha-gorakhpur-gorakhpur-city-news-gkp3243155140","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोरारी बापू-1 पोथी पूजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोरारी बापू-1 पोथी पूजन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामकथा के मुख्य यजमान बापू की पोथी लेकर पहुंचे मंदिर
गोरखनाथ मंदिर में विधि विधान से हुई पोथी की पूजा
गोरखपुर। शहर के चंपा देवी पार्क में शनिवार को मुरारी बापू की कथा शुरू होने से पूर्व उनकी रामचरित मानस कथा की पोथी को सिर पर रखकर आयोजक भगीरथ जालान एवं खुशबू जालान गोरखनाथ मंदिर पहुंचे। मुख्य पुजारी के साथ मंदिर में गुरु गोरखनाथ के सामने सिर नवाया। पोथी की पूजा की गई। यजमान ने पोथी को लेकर मंदिर की परिक्रमा कर कथा स्थल के लिए रवाना हो गए।
पहले इस बात की चर्चा थी कि बापू मंदिर आएंगे और वहीं से गोरक्ष पीठाधीश्वर के साथ कथा स्थल चंपा देवी पार्क जाएंगे। बाद में यह तय हुआ कि कथा की पोथी मंदिर जाएगी और वहां यजमान मंदिर में पूजा करने के बाद उसे लेकर कथा स्थल पर आएंगे। दिन में करीब दो बजे भगीरथ व खुशबू जालान बनारस के संत सतुआ बाबा के साथ गोरखनाथ मंदिर पहुंचे। वहां पर पहले से मौजूद भक्त ढोल, तासे बजाने लगे। उन लोगों के साथ मंदिर के मुख्य पुजारी कमलनाथ, सचिव द्वारिका तिवारी, अंकित केयाल, अभिषेक कनोडिया, आनंद गुप्ता, मोनू सिंह, सहित मंदिर के अन्य कर्मचारी भी मौजूद रहे। पोथी की पूजा व मंदिर की परिक्रमा के बाद सभी ने ब्रह्मलीन महंत अवेद्यनाथ की प्रतिमा के समक्ष शीश नवाया। वहां से यजमान पोथी लेकर चंचा देवी पार्क के लिए रवाना हो गए।