{"_id":"591b0b394f1c1bcf3bf23c54","slug":"monsoon-may-be-reached-gorakhpur-to-18-june","type":"story","status":"publish","title_hn":"18 जून को दस्तक दे सकता है मानसून","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
18 जून को दस्तक दे सकता है मानसून
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Updated Wed, 17 May 2017 12:48 AM IST
विज्ञापन
मानसून की बारिश
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इस बार गोरखपुर में मानसून बेहतर रहेगा। इसके यहां 18 जून को दस्तक देने की उम्मीद है। इस बार जहां पूरे देश में मानसून के सामान्य रहने की संभावना है, वहीं मौसम विशेषज्ञों ने गोरखपुर में सामान्य से थोड़ी ज्यादा बारिश का अनुमान जताया है।
गोरखपुर में मानसून (जून से सितंबर) के दौरान 1080 मिलीमीटर बारिश सामान्य मानी जाती है। पिछले कुछ वर्षों से गोरखपुर में सामान्य से काफी कम बारिश हुई है, लेकिन मौसम विशेषज्ञ इस बार गोरखपुर समेत आसपास के इलाके में अच्छी बारिश का अनुमान जता रहे हैं। मौसम विशेषज्ञ कैलाश पांडेय ने बताया कि केरल में मानसून के दस्तक देने की सामान्य तारीख एक जून है, जिसे भारत में मानसून के आधिकारिक रूप से आगमन की तारीख माना जाता है। वहीं पश्चिम बंगाल की खाड़ी से कोलकाता, बिहार होते हुए मानसून के 18 जून को गोरखपुर पहुंचने की संभावना है।
उन्होंने बताया कि इस बार गोरखपुर और आसपास के इलाकों में सामान्य से थोड़ी ज्यादा बारिश का अनुमान है। मानसून के दौरान गोरखपुर में इस बार 1030 से 1123 मिलीमीटर बारिश की संभावना है। यूपी के अन्य जिलों में एक जुलाई से पहले अच्छी बारिश होगी।
विज्ञापन
17 से 21 के बीच हो सकती है बूंदाबांदी
अगले पांच दिनों तक गर्मी से लोगों को थोड़ी राहत मिलने की संभावना है। मौसम विशेषज्ञ कैलाश पांडेय ने बताया कि गोरखपुर और आसपास के इलाकों में 17 और 18 को कुछ जगहों पर गरज के साथ हल्की बूंदाबांदी हो सकती है, जबकि 19 और 20 मई को गरज और हवा के साथ हल्की बारिश के आसार हैं। अधिकतम तापमान (38.8) एक-दो डिग्री नीचे रहेगा। हालांकि चार से 27 किलोमीटर की रफ्तार से चलने वाली हवाएं राहत दे सकती हैं।