{"_id":"5d7800d38ebc3e93ce4f9d9a","slug":"moharm-in-gorakhpur-gorakhpur-city-news-gkp321082730","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुनिया हुसैन की है जमाना हुसैन का...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुनिया हुसैन की है जमाना हुसैन का...
विज्ञापन
गोलघर में मोहर्रम का जुलूस
दुनिया हुसैन की है जमाना हुसैन का...
गोरखपुर। हक और इंसानियत की रक्षा के लिए कर्बला के तपते रेगिस्तान में एक-एक कर अपने प्यारों की शहादत देखने वाले हजरत हुसैन अलै. की कुर्बानी के दिन दसवीं मोहर्रम पर शहर भर में ताजिया के जुलूस निकाले गए। इनमें मियां साहब इमामबाड़ा इस्टेट के ताजिया और अलम का शाही जुलूस खास रहा। दरगाह रौशन अली शाह रह. के सज्जादा नशीन हजरत अदनान फर्रुख अली शाह की अगुवाई में शाही जुलूस अपने रवायती शाहाना अंदाज में कर्बला और वहां से इमामबाड़ा इस्टेट लौटा। इस दौरान अकीदतमंदों ने जगह-जगह मियां साहब का फूलों की बौछार कर स्वागत किया।
सज्जादा नशीन हजरत अदनान फर्रुख अली शाह ने बाबा रौशन अली शाह रह. के आस्ताने पर हाजिरी पेश की और जुलूस का आगाज किया। कुर्बान अली की अगुवाई में सोने-चांदी के अलम जुलूस में सबसे आगे चले। उनके पीछे इमामबाड़ा इस्टेट का झंडा लिए शाही फौज थी। इनके साथ ही मातमी धुन बजाते हुए शहनाई और बैंड बाजे चल रहे थे। पैदल सिपाही, घुड़सवार और हथियारबंद सिपाहियों की फौज के पीछे हजरत अदनान फर्रुख अली शाह साहबजादे अयान शाह के साथ जुलूस का नेतृत्व कर रहे थे।
जुलूस पश्चिमी फाटक से निकल कर दरगाह कमाल शहीद रह. पहुंचा, यहां से बख्शीपुर, अलीनगर, चरणलाल चौक, ईदगाह रोड, बेनीगंज चौराहा, जाफरा बाजार, घासी कटरा होते हुए कर्बला पहुंचा। यहां आराम करने के बाद मियां साहब ने फातिहा पेश की। इसके बाद कर्बला में ताजियों को सुुपुर्द-ए-खाक किया गया। ताजिया दफनाने के बाद उनका जुलूस घासी कटरा चौराहा, रहमत नगर, खूनीपुर, नक्खास चौराहा, कोतवाली रोड होते हुए दक्षिणी फाटक से इमामबाड़ा इस्टेट में दाखिल हुआ। मियां साहब ने जुलूस समाप्ति की घोषणा की सफल व शांतिपूर्ण संपन्न होने के लिए इसमें शामिल सभी लोगों को, प्रशासन, पुलिस, नगर निगम प्रशासन को धन्यवाद ज्ञापित किया। जुलूस में दरगाह मुबारह शहीद रह. के मुतवल्ली मंजूर आलम उर्फ शब्बू, इमामचौक मुतवल्ली एक्शन कमेटी के अध्यक्ष अब्दुल्लाह, इमामबाड़ा मुतवल्लियान कमेटी के अध्यक्ष सैयद इरशाद अहमद, मिन्नत उल्लाह, अजहर समी, ख्वाजा शम्सुद्दीन, शकील वारसी, आसिफ, इकबाल, आबिद, हाजी फरजंद, मुर्तजा रहमानी, असलम शन्नु, फिरोज, सेराज सलमानी, अयाज, गयास आलम आदि प्रमुख रूप से शामिल रहे।
विज्ञापन
जुलूस का जगह-जगह हुआ खैर मकदम
मियां साहब के जुलूस का जगह-जगह फूल मालाओं से स्वागत किया गया। मेयर सीताराम जायसवाल ने खूनीपुर चौराहे पर माला पहनाकर और तलवारें भेंट कर मियां साहब को सम्मानित किया। कमाल शहीद दरगाह पर डॉ. मुमताज आलम, अल्लाबख्श, हाफिज अब्दुर्रहमान, महमूद खान, सलीम मिस्त्रीने, बख्शीपुरा में आफताब अहमद, शमीम अहमद, जलालुद्दीन, सरफराज खान, नवाब खान, शहबाज और मो. अरशद ने स्वागत किया। यहां पर रईस अहमद चुन्नु, अनिल, डा. एमएच सिद्दीकी, अरुण कुमार ने मियां साहब को तोगड़िया माला पहना कर स्वागत किया। थवई का पुल पर महिलाओं ने मार्ग पर पानी का छिड़काव कर मियां साहब का स्वागत किया। अली नगर चैराहा पर अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जावेद अहमद, इरफान और पार्टी कार्यकर्ताओं ने माला पहना कर स्वागत किया। चरनलाल चैराहा पर जनहित समाज कल्याण समिती के शमशाद आलम, फरहान अंसारी, जाफरा बाजार चौराहा पर डॉ. सुधाकर पांडेय, हरिशंकर श्रीवास्तव, कृष्ण चंद्र गुप्ता, राजेश गुप्ता, जाफरा बाजार सब्जीमंडी में पूर्व विधायक विजय बहादुर यादव, शकील शाही, वसीम अहमद अंसारी ने मियां साहब के हाथ से शांति के प्रतीक सफेद कबूतर और गुब्बारे उड़वाए। यहां अब्दुल्लाह, गुलाम मोहमम्द, सरफराज, रियाज अहमद, और आबिद ने भी मियां साहब के हाथ से सफेद कबूतर उड़वाए। कर्बला पर आदिल अमीन, अनीस अहमद, देवेंद्र गुप्ता, मनोज गुप्ता के अलावा नौजवान कमेटी के सेराज सलमानी, जमीयतुल कुरैश नौजवान कमेटी के सदस्यों ने फूलों की बारिश की। घासीकटरा में पूर्वांचल अपराध निरोधक कमेटी के डा. सरवत, रवि शंकर, आफताब हुसैन, लक्षमण कुमार, फरहान, शाहरुख, गजनफर, आसिफ। मिर्जापुर चैराहे पर नौजवान कमेटी मिर्जापुर /रहमतनगर के मिनहाज अली, सद्दाम हुसैन, हुसैनी अखाड़ा नौजवान कमेटी के गुलाम हैदर, कमाल, मो. रफी, साहबगंज सब्जी मंडी में सलीम शाहआलम, नूरआलम, नौजवान एकता कमेटी के रजा खान और पदाधिकारी, शेख झाउ मस्जिद पर मौलाना फैजुल्लाह, रफीक, आबिद, तौफीक, एजाज, अनवर खूनीपुर चैराहा पर मेयर सीताराम जायसवाल ने अपने सहयोगियों के साथ मियां साहब का फूल माला और तलवारें भेंट कर स्वागत किया। यहां मेकरानी फेलफेयर सोसाइटी के एजाज अहमद, अशफाक मेकरानी लड्डन खान, सलमान, असित जायसवाल, अल मुस्तफा कमेटी और खूनीपुर नौजावान एकता कमेटी के सदस्योें ने भी जुलूस का स्वागत किया। नखास चौराहा पर सुल्तान खान, शहाब अंसारी, हाजी अलकमा, रियाज, पूर्व पार्षद विश्वनाथ सहित कई अनेक लोगों ने स्वागत किया।