फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   mmmut : employ prepare to highcourt

एमएमएमयूटी: हाईकोर्ट जाने की तैयारी में कर्मचारी

Sat, 20 Feb 2016 12:55 AM IST
गोरखप़ुर। अमर उजाला ब्यूरो
गोरखप़ुर। अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 20 Feb 2016 12:55 AM IST
विज्ञापन
mmmut : employ prepare to highcourt
गोरखपुर। मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (एमएमएमयूटी) परिसर में शुक्रवार को काफी संख्या में पुलिस तैनाती रही। बर्खास्त किए गए कर्मचारियों को कुलपति कार्यालय के सामने धरना देने से रोक दिया गया। इसके बाद कर्मचारियों ने मालवीय जी के प्रतिमा के सामने धरना देना शुरू कर दिया। इनके समर्थन में विश्वविद्यालय शिक्षणेत्तर कर्मचारी कल्याण संघ के पदाधिकारी एवं कर्मचारी भी शामिल हो गए। कर्मचारियों के विरोध प्रदर्शन में शामिल होने से विश्वविद्यालय में कामकाज ठप रहा।
विज्ञापन



शासन के निर्देश के बाद एमएमएमयूटी के बोर्ड ऑफ मैनेजमेंट ने बृहस्पतिवार को गलत ढंग से नियुक्त किए गए समूह ग और घ के 35 कर्मचारियों की सेवाएं समाप्त कर दी है। इसके बाद से कर्मचारियों ने धरना देना शुरू कर दिया है। शुक्रवार को जब कर्मचारी विश्वविद्यालय परिसर में विरोध प्रदर्शन के लिए पहुंचे तो उन्हें बाहर ही रोक दिया गया। हालांकि बाद में उन्हें परिसर में प्रवेश की अनुमति दे दी गई, लेकिन पुलिस बल की सहायता से कुलपति कार्यालय के सामने धरना देने से रोक दिया। बाद में कर्मचारियों ने मालवीय जी की मूर्ति के सामने धरना देना शुरू कर दिया।
विज्ञापन



विश्वविद्यालय शिक्षणेत्तर कर्मचारी कल्याण संघ के अध्यक्ष समरजीत मिश्रा ने कहा कि इस मामले पर कुलपति को अपना पक्ष रखना चाहिए। क्योंकि बोर्ड ऑफ मैनेजमेंट का यह फैसला पूरी तरह से कर्मचारियों के विरोध में है।
विज्ञापन
विज्ञापन

धरने के दौरान दुर्गेश कुमार यादव, श्याम प्रकाश यादव, प्रेमकिशोर मिश्रा, जयराम शर्मा, नागेंद्र सिंह, अमित कुमार पांडेय, विनय कुमार पांडेय, अर्चना पांडेय समेत अन्य कर्मचारी शामिल हुए। कर्मचारी सिद्देश्वर त्रिपाठी ने कहा कि इस मसले पर हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया जाएगा। संभवत: शनिवार को हाईकोर्ट में इस संबंधी वाद दायर कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed