फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   mmmut 35 employ suspended

एमएमएमयूटी: 35 कर्मचारियों की सेवा समाप्त

Fri, 19 Feb 2016 01:27 AM IST
गोरखप़ुर। अमर उजाला ब्यूरो
गोरखप़ुर। अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 19 Feb 2016 01:27 AM IST
विज्ञापन
mmmut 35 employ suspended
गोरखपुर। 2009 में पूर्ववर्ती मदन मोहन मालवीय इंजीनियरिंग कॉलेज के प्राचार्य की ओर से इंजीनियरिंग कॉलेज में समूह ग और घ के नियुक्त 35 कर्मचारियों की सेवा समाप्त कर दी गई है। शासन ने प्राविधिक शिक्षा की ओर से कराई गई जांच में अनियमितता मिलने के बाद इन्हें हटाने का आदेश एमएमएमयूटी को दिया था। विश्वविद्यालय के बोर्ड ऑफ मैनेजमेंट के निर्णय के बाद बृहस्पतिवार को इस संबंध में आदेश जारी कर दिया गया।
विज्ञापन



वर्ष 2009 में एमएमएम इंजीनियरिंग कॉलेज के तत्कालीन प्राचार्य डॉ. बीबी सिंह ने समूह ग और घ श्रेणी में 35 कर्मचारियों की नियुक्ति की थी। अनियमितता के आरोप के बाद शासन के प्राविधिक शिक्षा विभाग की ओर से जांच क राई। इसमें आरोप सही पाए गए। इसके बाद शासन तत्कालीन कार्यवाहक प्राचार्य डा. बीबी सिंह पर दंड स्वरूप उनकी पेंशन से 30 फीसद धनराशि की कटौती की कार्रवाई भी कर चुका है।
विज्ञापन


साथ ही अभी कुछ माह पूर्व 2009 में  नियुक्त 35 कर्मचारियों को हटाने का आदेश दिया था।  शासन के आदेश के क्रम में बृहस्पतिवार को विश्वविद्यालय के बोर्ड ऑफ मैनेमजेंट ने इन कर्मचारियों को हटाने का आदेश जारी कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन



शासन ने मदन मोहन मालवीय इंजीनियरिंग कॉलेज के समय में की गई 35 नियुक्तियों को गलत मानते हुए उनकी सेवा समाप्ति संबंधी आदेश दिया था। बोर्ड ऑफ मैनेजमेंट की बैठक में इस संबंध में चर्चा की गई थी। इसके बाद बोर्ड ऑफ मैनेजमेंट ने इन कर्मचारियों की हटाने का आदेश जारी कर दिया है।

- केपी सिंह, कुलसचिव, एमएमएमयूटी


कर्मचारियों का धरना शुरू
गोरखपुर। तकरीबन छह साल की नौकरी करने के बाद हटाए जाने से नाराज 35 कर्मचारियों ने धरना शुरू कर दिया है। सेवा बहाल करने की मांग करते हुए इन कर्मचारियों ने आत्महत्या की चेतावनी दी है। दिन भर चले धरना प्रदर्शन के दौरान कुलसचिव वार्ता के लिए पहुंचे, लेकिन कर्मचारियों ने उनसे कोई बात नहीं की। हालांकि कुलपति ने सुबह के वक्त ही पुलिस बुला ली थी। धरना प्रदर्शन करने वालों में दुर्गेश कुमार यादव, श्याम प्रकाश यादव, प्रेम किशोर मिश्रा, जयराम शर्मा, नागेंद्र सिंह, अमित कुमार पांडेय, विनय कुमार पांडेय, विनय कुमार पांडेय, अर्चना कुमारी पांडेय, सिद्धेश्वर त्रिपाठी आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed