{"_id":"589e187f4f1c1b7b37378a3e","slug":"mlc-election-counting-continued-till-late-night-result-will-declare-today","type":"story","status":"publish","title_hn":"एमएलसी चुनावः रात 8.30 बजे शुरू हुई वोटो की गिनती, नतीजा आज ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एमएलसी चुनावः रात 8.30 बजे शुरू हुई वोटो की गिनती, नतीजा आज
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Updated Sat, 11 Feb 2017 01:20 AM IST
विज्ञापन
एमएलसी चुनाव की मतगणना में लगे कर्मचारी।
- फोटो : Shivharsh Dwivedi
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोरखपुर-फैजाबाद खंड स्नातक निर्वाचन की मतगणना शुक्रवार की रात करीब साढ़े आठ बजे शुरू हो सकी। मतपत्रों को मिलाने और उनके बंडल बनाने में ही 12 घंटे का समय लग गया। रात के करीब तीन बजे तक प्रथम वरीयता के मतों की गिनती पूरी होने की उम्मीद जताई जा रही थी। अगर प्रथम वरीयता के आधार पर नतीजा नहीं निकल सका तो दूसरी वरीयता के मतों की गिनती शुरू होगी और परिणाम आने में शनिवार को सुबह के 10 बजे सकते हैं। खबर लिखे जाने तक निवर्तमान एमएलसी देवेंद्र प्रताप सिंह और पिछले चुनाव में दूसरे स्थान पर रहे संजयन त्रिपाठी के बीच कांटे की टक्कर थी। दोनों के बीच कड़ा मुकाबला देखते हुए दूसरे वरीयता के आधार पर ही नतीजा आने की संभावना जताई जा रही थी।
गोरखपुर स्थित बौद्ध संग्रहालय में मतों की गिनती हो रही है। सुबह करीब साढ़े सात बजे ही प्रेक्षक धीरज साहू, रिटर्निंग आफिसर व कमिश्नर अनिल कुमार, डीएम गोरखपुर संध्या तिवारी, सहायक निर्वाचन अधिकारी व अपर आयुक्त (प्रशासन) गिरिजेश त्यागी समेत सभी अफसर और कर्मचारी मतगणना स्थल पर पहुंच गए थे। सभी उम्मीदवारों व उनके प्रतिनिधियों की मौजूदगी में स्ट्रांग रूम का सील तोड़ उसमें से बैलेट बॉक्स निकाले गए। फिर मतपत्रों की मिलाया गया। दोपहर करीब 12 बजे तक तो मतपत्रों को मिलाए जाने का ही काम चलता रहा। इसके बाद 50-50 मतपत्रों के बंडल बनाए गए।
गिनती के लिए 14 टेबल लगाए गए हैं। इसके अलाव एक टेबल आरओ का है। प्रत्येक राउंड में हर टेबल पर एक-एक हजार मतपत्रों की गिनती होनी है। सहायक निर्वाचन अधिकारी गिरिजेश त्यागी ने बताया कि कुल 103355 मतों की गिनती होनी है। 50 फीसदी से एक वोट अधिक पाने वाला विजयी होगा। अगर पहली वरीयता के वोटों में किसी को इस मानक के मुताबिक वोट नहीं मिलते हैं तो दूसरी वरीयता के मतों की गिनती शुरू होगी। आखिरी तक अगर सिर्फ दो प्रत्याशी बच जाएंगे और किसी को भी 50 फीसदी और एक वोट नहीं मिलता है तो उन दोनों में से सर्वाधिक मत पाने वाले को विजयी माना जाएगा।
विज्ञापन
पहले राउंड में ही बदलने लगे चेहरों के भाव
पहले राउंड के नतीजे रात करीब 12.15 बजे तक आ सके और इसी के साथ प्रत्याशियों और उनके समर्थकों के चेहरों के भाव बदलने लगे। पहले राउंड में सीधी टक्कर देवेंद्र सिंह और डॉ संजयन के बीच रही। देवेंद्र और उनके समर्थकों के चेहरों पर जहां तसल्ली के भाव थे वहीं डॉ संजयन और उनके समर्थकों के चेहरे पर चिंता की लकीरें खिंचने लगी थी। देवेंद्र, पहले राउंड की गिनती के दौरान ही रात करीब 11 बजे मतगणना स्थल से चले गए जबकि डॉ संजयन रात करीब 12.30 बजे तक मतगणना स्थल पर जमे रहे। वहीं दोनों के घरों पर सामान्य दिनों जैसा ही वातावरण था। रात 11 बजे ही दोनों के घरों के लाइटें बुझ चुकी थी और सन्नाटा पसर गया था।
चौथे राउंड की गिनती भी आप ही करेंगे
गणना की धीमी रफ्तार से आला अफसर भी परेशान रहे। सुबह आठ बजे लगी मतगणना कार्मिकों की शिफ्ट 12 घंटे बाद रात आठ बजे बदल गई। दूसरे शिफ्ट के कर्मचारी भी पहले राउंड का नतीजा चार घंटे बाद ही दे सके। रात 11.30 बजे तक 14 में से जब पांच ही टेबल के मतगणना कार्मिक पहले राउंड की अपनी गिनती पूरी कर सके तो झल्लाते हुए डीएम गोरखपुर सन्ध्या तिवारी ने तीखी टिप्पणी भी की। उन्होंने कहा कि अगर ऐसी ही रफ्तार रही तो चौथे राउंड की गणना भी दूसरी शिफ्ट के ही कर्मचारियों को करनी पड़ेगी। शनिवार की सुबह आठ बजे दूसरे शिफ्ट के कर्मचारी बदल जाएंगे और तीसरा शिफ्ट लग जाएगा। अफसरों का भी मानना था कि नतीजा शनिवार की दोपहर बाद ही आ सकेगा।
ये प्रत्याशी है मैदान में
देवेंद्र प्रताप सिंह- भाजपा
सिकंदर कुशवाहा- बसपा
डॉ. संजयन त्रिपाठी- शर्मा गुट
डॉ. राजेश यादव
अनिल कुमार श्रीवास्तव
रजनीश
डॉ. अवधेश प्रसाद
रमाकांत
डॉ. एससी कौशिक
वंदना वर्मा
संजय कुमार
राकेश प्रताप पांडेय
मंजुलता
चंद्रभूषण मिश्रा
सुब्रत त्रिपाठी
जयप्रकाश मिश्र
अजय सिंह एडवोकेट