फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   minister ramkripal cross city without security

निकल गए केंद्रीय मंत्री, नहीं पहुंचा पुलिस एस्कॉर्ट

Mon, 01 Feb 2016 08:58 PM IST
गोरखपुर। अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 01 Feb 2016 08:58 PM IST
विज्ञापन
कुशीनगर से आ रहे केंद्रीय राज्यमंत्री को फोर्स की कमी के कारण गोरखपुर में सुरक्षा नहीं मिल पाई। फ्लाइट निरस्त होने के कारण उन्हें सड़क मार्ग से लखनऊ जाना था। मंत्री की सुरक्षा में चूक की जानकारी मिलने पर महकमे में हड़कंप मच गया। एसएसपी ने मामले की जांच के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन


केंद्रीय पेयजल एवं स्वच्छता राज्यमंत्री रामकृपाल यादव एक कार्यक्रम में भाग लेने कुशीनगर आए थे। सोमवार को उन्हें दिल्ली जाने के लिए गोरखपुर एयरपोर्ट से फ्लाइट पकड़नी थी, लेकिन मौसम खराब होने से फ्लाइट निरस्त कर दी गई। इसके बाद केंद्रीय राज्यमंत्री ने लखनऊ जाने का निर्णय किया। जानकारी होने के बाद भी फोर्स की कमी और चालक न मिलने से पुलिसकर्मी जनपद की सीमा पर केंद्रीय मंत्री को रिसीव करने नहीं जा सके। बिना सुरक्षा व्यवस्था के ही वे फोरलेन बाईपास के रास्ते जिले की सीमा में संतकबीरनगर तक गए।
विज्ञापन


उधर, मंत्री के पीआरओ की तरफ से सुरक्षा में चूक की जानकारी मिलने पर पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। एसएसपी अनंत देव ने इस मामले के जांच के निर्देश दिए हैं। आरआई पुलिस लाइंस एएन सिंह का कहना है कि ड्राइवर न होने के कारण समय से एस्कॉर्ट नहीं पहुंच सका।
विज्ञापन
विज्ञापन


वीआईपी के साथ रहेंगे सीओ और तहसीलदार
केंद्र, राज्य सरकार के मंत्री के साथ ही किसी वीआईपी का जिले में दौरा होने पर उनके साथ सीओ और तहसीलदार भी मौजूद रहेंगे। दौरे में इन अधिकारियों के न होने की शिकायत मिलने के बाद डीएम ओएन सिंह ने एसएसपी के साथ ही जिले के सभी एसडीएम को पत्र लिखकर इसका अनुपालन कराने को कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed