{"_id":"5d64463f8ebc3e93ac71ef17","slug":"metro-in-gorakhpur-gorakhpur-city-news-gkp31909446","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर में 4100 करोड़ से दौड़ेगी दो बोगियों वाली मेट्रो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर में 4100 करोड़ से दौड़ेगी दो बोगियों वाली मेट्रो
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोरखपुर में 4100 करोड़ से दौड़ेगी दो बोगियों वाली मेट्रो
गोरखपुर। गोरखपुर में 4100 करोड़ रुपये की लागत से पिलर पर मेट्रो दौड़ाई जाएगी। लाइट रेल ट्रांजिट सिस्टम (एलआरटीएम) पर दो बोगियों वाली इस मेट्रो में एक साथ करीब चार सौ लोग सफर कर सकेंगे। मेट्रो रेल वर्ष 2041 तक की जनसंख्या के हिसाब से प्रस्तावित है। तब वर्तमान जनसंख्या 14 लाख से बढ़कर 23 लाख तक पहुंच जाने की उम्मीद है।
सोमवार को प्रमुख सचिव आवास एवं शहरी नियोजन दीपक कुमार की अध्यक्षता में लखनऊ में हुई बैठक में राइट्स द्वारा तैयार डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट (डीपीआर) पर चर्चा हुई। बैठक में राइट्स और लखनऊ मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (एलएमआरसी) के अफ सरों के अलावा गोरखपुर मंडल के कमिश्नर जयंत नार्लिकर, डीएम के. विजयेंद्र पांडियन, जीडीए उपाध्यक्ष ए. दिनेश कुमार और मुख्य अभियंता संजय सिंह के अलावा लोकनिर्माण विभाग के भी अफसर मौजूद रहे।
30 अगस्त को आएंगे प्रमुख सचिव आवास, एलएमआरसी के अफसर
गोरखपुर। प्रमुख सचिव आवास एवं शहरी नियोजन दीपक कुमार के साथ ही राइट्स और एलएमआरसी के अफसर 30 अगस्त को यहां आएंगे। प्रमुख सचिव मेट्रो के दोनों रूट का निरीक्षण करेंगे। इसके बाद डीपीआर स्वीकृति के लिए शासन को भेजा जाएगा। कैबिनेट में मोहर लगने के बाद इसे केंद्र सरकार को भेजा जाएगा। वहां से हरी झंडी मिलते ही शहर में मेट्रो का निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
सूबा बाजार और मुगलहा में बनेगा डिपो
मेट्रो के पहले कॉरिडोर के लिए सूबा बाजार और दूसरे के लिए मुगलहा में डिपो बनाया जाएगा। ट्रैक के दोनों तरफ 500 मीटर के दायरे में कोई भी व्यक्ति जितनी ऊपर तक चाहे निर्माण करा सकता है। बदले में उसे कुछ सालाना शुल्क जमा करना होगा। श्याम नगर से सूबा बाजार तक 16.95 किमी के लिए प्रस्तावित पहले कॉरिडोर में मेट्रो के 16 स्टेशन बनाए जाएंगे। इसी तरह गुलरिहा से कचहरी तक 10.46 किमी के दूसरे कॉरिडोर पर 11 मेट्रो स्टेशन प्रस्तावित हैं। दोनों कॉरिडोर की क्रासिंग धर्मशाला पर होगी।
मेट्रो रूट एक-
श्याम नगर, बरगदवां, शास्त्री नगर, नथमलपुर, गोरखनाथ मंदिर, हजारीपुर, धर्मशाला, गोरखपुर रेलवे स्टेशन, गोरखपुर यूनिवर्सिटी, मोहद्दीपुर, रामगढ़ताल, एम्स, मालवीय नगर, एमएमएमयूटी, दिव्य नगर होते हुए सूबा बाजार तक।
मेट्रो रूट दो-
गुलरिहा, बीआरडी मेडिकल कॉलेज, मुगलहां, खजांची बाजार, बशारतपुर, अशोक नगर, विष्णु नगर, असुरन चौक, धर्मशाला, गोलघर होते हुए कचहरी चौराहे तक।