{"_id":"578b9acb4f1c1b167cc4b4d9","slug":"men-can-also-get-connection-in-ujjwala-yojna","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब पुरुष भी ले सकेंगे उज्ज्वला योजना का लाभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब पुरुष भी ले सकेंगे उज्ज्वला योजना का लाभ
शिवम सिंह, अमर उजाला, गोरखपुर।
Updated Mon, 18 Jul 2016 12:22 AM IST
विज्ञापन
घरेलू गैस कनेक्शन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी उज्ज्वला योजना का लाभ अब पुरुषों को भी मिलेगा। पेट्रोलियम मंत्रालय ने इस संबंध में आदेश जारी कर कहा है कि जिन परिवारों में महिला सदस्य नहीं हैं, वहां पर पुरुष के नाम पर कनेक्शन जारी किया जा सकता है।
धुआं रहित रसोई बनाने के मकसद से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उज्ज्वला योजना के नाम से गरीब परिवारों को सस्ते दर पर गैस कनेक्शन देने की शुरुआत की थी। इसके तहत अभी तक सिर्फ महिलाओं को ही कनेक्शन देने का प्रावधान किया गया था। मगर इस बीच कई ऐसे लोग भी सामने आए, जो गरीब हैं और उनके घर में महिला सदस्य नहीं हैं। ऐसे लोगों को देखते हुए पेट्रोलियम मंत्रालय ने नियमों का दायरा बढ़ाकर पुरुषों को छूट देने का फैसला किया है। ऑयल कंपनियों ने भी सभी एजेंसी मालिकों को इसकी जानकारी दे दी है।
योजना के तहत जिले में हजारों की संख्या में आवेदन आ चुके हैं। ऑयल कंपनी के अफसर भी इसे लेकर जोर लगाए हुए हैं ताकि हर गरीब की रसोई में एलपीजी पर भोजन पक सके। इन आवेदनों में पुरुषों के नाम से आए आवेदनों की संख्या भी ज्यादा है। वेरिफिकेशन करने पर पता चला कि उनके घर में एक भी महिला सदस्य नहीं है। ऐसे आवेदनों को अलग करके रखा गया था। अब आदेश आने के बाद पुरुषों को भी कनेक्शन देने की तैयारी की जा रही है।
विज्ञापन
‘जिस परिवार में महिला सदस्य नहीं होंगी। वहां पुरुष के नाम पर कनेक्शन जारी किया जाएगा। इस संबंध में आदेश आ चुका है और एजेंसी संचालकों को भी इसकी जानकारी दे दी गई है।’
- चेतन पटवारी, एरिया मैनेजर