{"_id":"578a54964f1c1ba94013d722","slug":"meeting-of-gorakhpur-university-board-will-today","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार्यपरिषद में तय होगा शिक्षक नियुक्ति का प्रारूप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार्यपरिषद में तय होगा शिक्षक नियुक्ति का प्रारूप
अमर उजाला ब्यूरो/गोरखपुर।
Updated Sat, 16 Jul 2016 09:06 PM IST
विज्ञापन
गोरखपुर यूनिवर्सिटी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिक्षकों की कमी से जूझ रहे गोरखपुर यूनिवर्सिटी के लिए शिक्षक भर्ती चुनौती बन गई है। रविवार को आयोजित कार्यपरिषद की बैठक में फिर इस मुद्दे की गूंजने की उम्मीद है। बैठक में नियुक्ति प्रक्रिया के प्रारूप पर मंथन होगा। इसके अलावा पिछले काफी समय से तीन दर्जन शिक्षकों की प्रोन्नति के लिए चल रहे साक्षात्कार के परिणाम का लिफाफा भी परिषद की बैठक में खोला जाएगा।
शिक्षक भर्ती प्रक्रिया की चर्चा में यह तय होना है कि चयन के लिए लिखित परीक्षा और साक्षात्कार की प्रणाली अपनाई जाए या फिर पहले की तरह केवल साक्षात्कार के आधार पर चयन किया जाए। इसके पीछे वजह यह है कि बड़ी संख्या में आए आवेदनों को देखते हुए कार्य परिषद की पिछली बैठकों में सदस्यों ने चयन की द्विस्तरीय प्रक्रिया अपनाने का सुझाव दिया था। कल होने वाली बैठक में इस पर अंतिम फैसला लिया जाएगा। इस लिहाज से रविवार का दिन निर्णायक होगा।
रविवार उन तीन दर्जन शिक्षकों के लिए भी खास होने वाला है, जिनका कॅरियर एडवांसमेंट स्कीम के तहत प्रोन्नति का लिफाफा बैठक में खुलने वाला है। पिछले दिनों हुए साक्षात्कार का परिणाम घोषित होने पर कई असिस्टेंट प्रोफेसर एसोसिएट प्रोफेसर और एसोसिएट प्रोफेसर प्रोफेसर हो जाएंगे। इन शिक्षकों को कार्य परिषद की बैठक के शुरू होने का बेसब्री से इंतजार है।