फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   medicine worth of four lakh has been destroyed

नष्ट कर दी गई चार लाख की दवाएं

Mon, 25 Apr 2016 08:23 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Updated Mon, 25 Apr 2016 08:23 PM IST
विज्ञापन
medicine worth of four lakh has been destroyed
एक तरफ तो मेडिकल कॉलेज में दवाओं का टोटा है तो दूसरी ओर से तकरीबन चार लाख रुपये की दवाइयां एक्सपायरी हो गई। अस्पताल में ऐसी दवाओं की ज्यादा डिमांड भेजी गई जिसकी खपत बहुत कम थी। अब अपनी गलती को अस्पताल प्रशासन छीपाने में जुटा है। खबर है कि कमीशन के चक्कर में इन दवाओं की सप्लाई ज्यादा मंगाई गई थी।
विज्ञापन


दवाओं को लेकर मेडिकल कॉलेज अक्सर सुर्खियों में रहता है। कभी एक्सपायरी दवाएं फेंक दी जाती है तो कभी मरीजों को दवाएं ही नहीं मिल पाती है। अभी कुछ दिन पहले ही बड़ी संख्या में ओआरएस घोल पैकेट फेंके गए थे। इसके बाद एसआईसी ने चीफ फर्मासिस्ट से जवाब तलब किया था।
विज्ञापन


लिक्विड पैराफिन (जेली है जो आदमी के शरीर में पाइप डालने से पहले उपयोग होती है), दूसरी दवा हाइड्रोजन परॉक्साइड है जिसका इस्तेमाल ऑपरेशन या ड्रेसिंग के दौरान होता है। इन दवाओं की डिमांड इतनी ज्यादा भेजी गई थी कि एक्सापयारी हो गई और उपयोग नहीं हो पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


दवाओं की कीमत चार लाख आंकी जा रही है। यानी इन चार लाख रुपये का इस्तेमाल यदि सही दवाओं की खरीद में हुआ होता तो मरीजों को बिना दवा अस्पताल से नहीं लौटना पड़ता। इस संबंध में जब एसआईसी से बात करने का प्रयास किया गया तो उन्होंने फोन नहीं उठाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed