फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   medical store

दवाओं के खेल पर कसा शिकंजा

Fri, 13 Sep 2019 01:54 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 13 Sep 2019 01:54 AM IST
विज्ञापन
medical store
दवाओं के खेल पर कसा शिकंजा
विज्ञापन

गोरखपुर। निजी अस्पताल, नर्सिंग होम और क्लीनिक के चिकित्सक अब मरीजों को ऐसी दवा नहीं लिख सकेंगे जो सिर्फ एक खास मेडिकल स्टोर पर ही उपलब्ध हो। औषधि निर्माता या डीलर को भी अब दवाओं की आपूर्ति सभी मेडिकल स्टोर को करनी होगी। ऐसा नहीं करने पर ड्रग प्राइस कंट्रोल ऑर्डर 2013 के तहत सजा के साथ जुर्माना भुगतना पड़ सकता है। आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन उ.प्र. की ओर से इस संबंध में आदेश जारी किया गया है।
निजी अस्पताल, नर्सिंग होम और चिकित्सकों के क्लीनिक में मेडिकल स्टोर भी संचालित किए जाते हैं। अधिकतर इन मेडिकल स्टोरों में वही औषधि उपलब्ध होती है जो उस निजी अस्पताल, नर्सिंग होम या क्लीनिक के चिकित्सक अपनी पर्ची पर लिखते हैं। ये दवाएं दूसरे मेडिकल स्टोर पर उपलब्ध नहीं होतीं। ऐसे भी मामले सामने आए हैं कि कुछ चिकित्सक मरीज को जो दवा लिखते हैं वह दवा सिर्फ उनके द्वारा संचालित मेडिकल स्टोर पर ही उपलब्ध होती है। कुछ औषधि निर्माता और डीलर विशेष ब्रांड, नाम की दवाएं किसी निजी अस्पताल, नर्सिंग होम या क्लीनिक को ही आपूर्ति करते हैं। औषधि अनुज्ञापन एवं नियंत्रण प्राधिकारी एके जैन ने इस पर अंकुश लगाने का आदेश सभी जिला औषधि निरीक्षकों को जारी किया है। औषधि निरीक्षक अब यह सुनिश्चित करेंगे कि निजी अस्पताल, नर्सिंग होम और क्लीनिक के चिकित्सकों द्वारा लिखी जा रही दवाएं उनके मेडिकल स्टोर के साथ ही अन्य मेडिकल स्टोर पर भी उपलब्ध हों। यह भी सुनिश्चित किया जाएगा कि औषधि निर्माता या डीलर सभी दवाएं सभी मेडिकल स्टोर को आपूर्ति करें।
विज्ञापन

अभियान चलाकर जांच की जाएगी कि निजी अस्पताल, नर्सिंग होम और क्लीनिक के मेडिकल स्टोर में सभी दवाएं उपलब्ध हों। कोई दवा विशेष किसी एक मेडिकल स्टोर पर मिलने पर उसके खिलाफ ड्रग प्राइस कंट्रोल ऑर्डर 2013 के तहत कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

जय सिंह, जिला औषधि निरीक्षक
---
बड़ा निर्णय है सरकार की मंशा के अनुरूप उच्च स्वास्थ्य लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना उद्देश्य है। कुछ डॉक्टरोें की वजह से पूरे चिकित्सा जगत पर प्रश्नचिह्न लगे यह उचित नहीं है दोषियों पर कार्रवाई की जानी चाहिए। -आलोक चौरसिया, महामंत्री दवा विक्रेता समिति गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed