फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   medical college operation theatre

ओटी में बुलाकर लौटा देते हैं मरीज

Fri, 13 May 2016 08:54 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Updated Fri, 13 May 2016 08:54 PM IST
विज्ञापन
medical college operation theatre
मेडिकल कॉलेज

विज्ञापन
केस 1:  महराजगंज जिले के घुघली थाना क्षेत्र के विशुनपुरा निवासी बलराम सिंह का 16 वर्षीय बेटा अमित सिंह वार्ड नंबर 3 के बेड नंबर 40 में भर्ती है। 5 मई को भर्ती अमित को तीन दिन से ओटी में हाथ के ऑपरेशन के लिए बुलाया जाता है और फिर लौटा दिया जाता है। 

केस 2:  देवरिया जिले के खामपार निवासी विनय 25 वार्ड नंबर 3 बेड 21 पर भर्ती है। 26 अप्रैल से अस्पताल में भर्ती विनय के दाएं पैर का ऑपरेशन होना है। यह भी कई बार ओटी में जाकर लौट चुके हैं। घर वाले अब परेशान होकर बोल चुके है कि डिस्चार्ज कर दें।
विज्ञापन


मेडिकल कॉलेज के आर्थो ओटी में मरीजों को बीते तीन दिनों से रोजाना ओटी में बुलाकर लौटा दिया जा रहा है। घंटों इंतजार के बाद मरीज बिना ऑपरेशन के लौटने से परेशान हो रहे हैं। तीमारदार खुलकर को तो नहीं बोल रहे हैं मगर चर्चा है कि डॉक्टर का खुद का प्राइवेट नर्सिंग होम हैं और मरीज को वहीं पर ले जाने की वजह से ऐसा किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मेडिकल कॉलेज के आर्थो ओटी में यह कोई नई बात नहीं है। मरीजों के साथ ऐसा व्यवहार ही किया जाता है और बीच बीच में डॉक्टरों के कुछ लोग आकर बेहतर इलाज का झांसा देकर प्राइवेट अस्पताल का पता बता देते हैं। अमित की मां जानवंती देवी बताती है कि डॉक्टर रोज ही यह बोलते है कि आज ऑपरेशन कर देंगे मगर रोज ही ओटी में बुलाकर लौटा देते हैं।


विनय की मां मीना देवी कहती है कि मैं तो कई बार बोल चुकी हो कि यदि ऑपरेशन नहीं हो सकता है तो मुझे डिस्चार्ज कर दिया जाए। ताकि जाकर कहीं कर्ज लेकर ही बाहर इलाज करा लूं। इतने दिनों से ऑपरेशन के इंतजार में रुकी हूं। घर दूर होने की वजह से जल्दी कोई आ भी नहीं पाता है। बहुत परेशानी झेलनी पड़ रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed