{"_id":"5735f1204f1c1bcf6b9198e3","slug":"medical-college-burn-ward","type":"story","status":"publish","title_hn":"खुद के कूलर से दे रहे राहत, लाइट कटी तो हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खुद के कूलर से दे रहे राहत, लाइट कटी तो हंगामा
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Updated Fri, 13 May 2016 09:24 PM IST
विज्ञापन
मेडिकल कालेज के बर्न वार्ड में मरीजों ने घर से कूलर लाकर लगाया है।
- फोटो : shivharsh
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेडिकल कॉलेज के बर्न वार्ड में बृहस्पतिवार रात चार घंटे तक बिजली गुल रहने पर जमकर हंगामा हुआ। वार्ड की एसी खराब है और खुद के कूलर लाकर अपने मरीजों को राहत दे रहे तीमारदार रात 10 बजे लाइट कटने पर भड़क गए। पहले तो तीमारदार ने इंतजार किया मगर जब जेनरेटर नहीं चला तो वे हंगामा करने लगे। एक मरीज के पिता देवेंद्र ने इमरजेंसी मेडिकल आफिसर से इसकी लिखित शिकायत की है।
मेडिकल कॉलेज के बर्न वार्ड में जेनरेटर का कनेक्शन ही नहीं है। बृहस्पतिवार की रात करीब 10 बजे आंधी के चलते अचानक लाइट चली गई। पहले तो मरीजों ने जेनरेटर से बिजली आने का इंतजार करते रहे मगर दूसरे वार्ड में बिजली आने और बर्न वार्ड में अंधेरा रहने पर तीमारदार भड़क गए।
गगहा थाना क्षेत्र के नगवां निवासी देवेंद्र मिश्रा की बेटी रागिनी भी वार्ड में भर्ती है। पहले से ही गर्मी से परेशान होकर वह अपने घर से कूलर ले आए। लाइट जाने के बाद बेटी की परेशानी देखी नहीं गई तो वह हंगामा करने लगे। रात में ही उन्होंने प्राचार्य को फोन मिलाया और खामियां गिनाने लगे। पिता ने लिखित शिकायत इमरजेंसी मेडिकल आफिसर डॉ. प्रवीण सिंह से की।
विज्ञापन
वार्ड में जेनरेटर कनेक्शन न होने से दिक्कत आई थी। बड़े जेनरेटर के लिए आवेदन किया गया है। जल्द ही व्यवस्था हो जाएगी, जिससे दिक्कत दूर हो जाएगी।
- डॉ. एके श्रीवास्तव, चिकित्सा अधीक्षक