{"_id":"58b2d1e94f1c1bcd568309d8","slug":"mayawati-addressed-to-public-in-champa-devi-park","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोदी जी, मुर्दा घाट गांव में नहीं बनते : मायावती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोदी जी, मुर्दा घाट गांव में नहीं बनते : मायावती
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Updated Mon, 27 Feb 2017 01:09 AM IST
विज्ञापन
चंपा देवी पार्क में जनसभा को संबोधित करतीं मायावती।
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बसपा सुप्रीमो मायावती ने भाजपा और बसपा पर तीखा प्रहार किया। कहा कि भाजपा नफरत की राजनीति करती है। प्रधानमंत्री चुनावी भाषण में कहते हैं कि भाजपा सत्ता में आई तो गांव-गांव कब्रिस्तान की तरह मुर्दा घाट बनवा देंगे। मोदी जी, हिंदू धर्म में पुरानी परंपरा है कि मुर्दा घाट या श्मशान घाट गांव में नहीं, बाहर बनते हैं। धर्म की आड़ में पीएम की यह ‘शैतानी चाल’ है। हिंदू नासमझ नहीं है और इस बार किसी बहकावे में नहीं आएंगे। मायावती ने कहा कि मुलायम को उनके बेटे ने राजनीति से रिटायर कर दिया और चाचा को अपमानित किया। चाचा, पूरी ताकत से सपा को हराने में लगे हैं।
चंपा देवी पार्क में बसपा की चुनावी सभा को संबोधित करते हुए मायावती ने कहा कि अब चुनावी प्रलोभन नहीं चलेगा। मायावती ने नोटबंदी और आरक्षण समाप्त करने का मुद्दा उठाकर भाजपा को घेरने की कोशिश की। कहा कि पौने तीन साल के कार्यकाल में केंद्र सरकार ने अपने किसी वादे को पूरा नहीं किया। गुरु और चेला (मोदी-शाह) सिर्फ झूठ बोलते हैं। अपनी गलत नीतियों को छिपाने के लिए मोदी ने नोटबंदी कर दी। इसकी मार से अब भी लोग उबर नहीं सके हैं। कांग्रेस सरकार में पूर्वांचल से लोग रोजी-रोटी की तलाश में पलायन करके दूसरे राज्यों में गए थे, नोटबंदी के बाद घर लौट आए। आजादी के बाद यह सबसे बड़ा पलायन है।
वहीं, कालाधन का हिसाब आजतक नहीं दिया। उन्होेंने कहा कि भाजपा की सरकार आई तो सच्चर कमेटी की सिफिारशें लागू नहीं हाेंगी, रोहित वेमुला और ऊना दलित कांड होंगे। आरक्षण समाप्त करने की भाजपा की तैयारी है, इससे दलित, आदिवासी ही नहीं पिछड़ा वर्ग को भी नुकसान होगा। मायावती ने कहा कि केंद्र में सरकार थी और दिल्ली में कानून व्यवस्था संभाल नहीं सके, ऐसे लोग यूपी में क्या कानून दुरुस्त करेंगे।
विज्ञापन
सपा पर तंज कसते हुए कहा कि गुरु और चेला अब बबुआ से मिलकर यूपी को बर्बाद करना चाहते हैं। सपा तो खुद ही ऑक्सीजन पर चली गई और कोई कोर-कसर रह जाएगी तो चाचा पूरी कर देंगे। बसपा की सरकार बनी तो सपा के गुंडे, माफिया और सांप्रदायिक ताकतें जेल में होंगी। गलत तरीके से जेल में बंद हर जाति, धर्म के लोगोें की रिपोर्ट की फिर से समीक्षा होगी और बेदाग रिहा होंगे। व्यापारियों की समस्याओं के निदान को अलग आयोग बनेगा। बसपा सरकार में लागू सभी योजनाएं बहाल होंगी और गरीब पीड़ित लोगों के एक लाख तक के कर्ज माफ होंगे। भू-माफियाओं के कब्जे से जमीन मुक्त कराए जाएंगे और गरीबों को पट्टे पर जमीन मुहैया कराएंगे। अफसरों को चुस्त-दुरुस्त कर ठोक बजाकर काम लेंगे।
इस दौरान ग्रामीण विधानसभा सीट प्रत्याशी राजेश पांडेय, चिल्लूपार प्रत्याशी विनय शंकर तिवारी, सहजनवां प्रत्याशी जीएम सिंह, पिपराइच प्रत्याशी आफताब आलम, मुख्य जोन कोऑर्डिनेटर घनश्याम खरवार, पूर्व सांसद भीष्म शंकर उर्फ कुशल तिवारी आदि मौजूद थे।