फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   married woman says police, she loved very much her brother in law, not husband

ससुराल में देवर के प्यार में पागल हुई विवाहिता, थाने में कुछ ऐसा बोली-दंग रह गई पुलिस

Tue, 24 Dec 2019 10:31 PM IST
विजय जैन डिजिटल न्यूज डेस्क, खोराबार (गोरखपुर)।
डिजिटल न्यूज डेस्क, खोराबार (गोरखपुर)। Published by: विजय जैन Updated Tue, 24 Dec 2019 10:31 PM IST
विज्ञापन
married woman says police, she loved very much her brother in law, not husband
फाइल फोटो
उसकी शादी पांच साल पहले हुई थी। दो बच्चियां हैं। ससुराल में रहने के दौरान ही देवर के प्यार में इतना पागल हुई कि उसके साथ घर छोड़कर चली गई। मामला पुलिस के पास पहुंचा तो खुद ही पुलिस के पास पेश होकर कुछ ऐसा बोली, पुलिस भी उलझ गई और उसे मनमुताबिक करने की अनुमति दे दी।
विज्ञापन


मैं बालिग हूं, अपनी जिंदगी का फैसला खुद करूंगी
मैं बालिग हूं, अपनी जिंदगी का फैसला खुद करूंगी। पति प्रताड़ित करता है, मैं उसके साथ नहीं रहूंगी। मुझे देवर के साथ रहना है। एक विवाहित महिला की ये बातें सुनकर शनिवार को खोराबार पुलिस हतप्रभ रह गई।
विज्ञापन


उसे भी समझ में नहीं आ रहा था कि आखिर किया क्या जाए। महिला सिपाही ने महिला के रिश्तेदारों को फोन किया। सबने मिलकर उसे घंटों समझाया, लेकिन वह जिद पर अड़ी रही, फिर पुलिस ने महिला के पति की तलाश शुरू कर दी। दरअसल, महिला ने पति के खिलाफ उत्पीड़न का केस कुछ महीने पहले दर्ज कराया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिला खुद देवर के साथ थाने पहुंची

जानकारी के मुताबिक महिला की शादी पांच साल पहले हुई थी। उसकी दो बच्चियां भी हैं। ससुराल में रहने के दौरान ही उसका देवर से प्रेम संबंध हो गया। फिर क्या था वह देवर के साथ घर छोड़कर चली गई। यह जानकर पति भी परेशान हो गया और रिश्तेदारों की मदद से उसकी वापसी की कोशिश करने लगा।

कई बार उसने देवर के साथ रहने से मना किया तो पत्नी ने पति के खिलाफ उत्पीड़न का केस दर्ज करा दिया। रिश्तेदार ज्यादा हस्तक्षेप करने लगे तो शनिवार को महिला खुद देवर के साथ थाने पर पहुंच गई।

हालांकि देवर वहां से भाग निकला। महिला थाने पहुंची और महिला सिपाही के पास जाकर देवर के साथ रहने की जिद करते हुए कानूनी हक दिलाने की बात कही। महिला पुलिसकर्मी ने तलाक न होने की वजह से पति के साथ रहने के लिए समझाया लेकिन महिला तैयार नहीं थी। अंतत: पुलिस ने महिला को छोड़ दिया और वह देवर के पास चली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed