वाहन चेकिंग के नाम पर पुलिसकर्मियों की गुंडागर्दी, एक शख्स की लात घूसों से की जमकर पिटाई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश में पुलिस का हैरान कर देने वाला चेहरा सामने आया है। प्रदेश के सिद्धार्थनगर के खेसरहा थाना क्षेत्र के कुडजा गांव निवासी रिंकू पांडेय को पुलिस ने कथित यातायात उल्लंघन के कारण बेरहमी से पीट दिया। पुलिस ने रिंकू को बीच रोड पर घसीट-घसीट कर मारा, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
बेरहमी से युवक को पीटने वाले सकारपार चौकी इंचार्ज और एक सिपाही को एसपी डॉ. धर्मबीर सिंह ने निलंबित कर दिया है। सोशल मीडिया पर बेरहमी से पीटने का वीडियो वायरल होने के बाद यह कार्रवाई हुई।
#WATCH: Man thrashed by two police personnel in Siddharthnagar over alleged traffic violation. UP Police have taken cognisance of the incident and suspended the two police personnel. (Viral video) pic.twitter.com/0dWvnSV0lL
— ANI UP (@ANINewsUP) September 13, 2019
घटना 10 सितंबर को खेसरहा थाना क्षेत्र की सकारपार चौकी की बताई जा रही है। सकारपार चौराहे पर रिंकू की मोबाइल रिपेयरिंग की दुकान है। वह 10 सितंबर को मोहर्रम के दिन एक बच्चे के साथ दुकान पर गया था और एक घंटे बाद दुकान बंद करके बाइक से लौट रहा था।
वह कुछ दूर पहुंचा था कि रास्ते में बोलेरो खड़ा करने को लेकर किसी के साथ उसका विवाद हो गया। मामले की जानकारी मिलते ही सकारपार चौकी इंचार्ज वीरेंद्र मिश्र और हेड कांस्टेबल महेंद्र यादव मौके पर पहुंचे। दोनों लोग किसी बात को लेकर रिंकू पर टूट पड़े और सकारपार चौराहे पर पीटना शुरू कर दिया।
वायरल वीडियो में रिंकू माफी मांगते हुए खुद को बचाने की भीख मांग रहा है, लेकिन दोनों पुलिसकर्मी उसे बुरी तरह पीट रहे हैं। उसके कमर पर बैठकर चौकी इंचार्ज गाली भी दे रहे हैं। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद एसपी डॉ. धर्मबीर सिंह ने गुरुवार को चौकी इंचार्ज वीरेंद्र मिश्र और हेड कांस्टेबल महेंद्र यादव को निलंबित कर दिया। इस मामले की जांच के निर्देश भी दिए गए हैं।