{"_id":"5da482e78ebc3e93c12616aa","slug":"man-reached-to-meet-his-ex-girlfriend-peoples-beaten","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रेमिका से मिलने उसकी ससुराल पहुंचा प्रेमी, युवक को पेड़ से बांधकर लोगों ने की पिटाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रेमिका से मिलने उसकी ससुराल पहुंचा प्रेमी, युवक को पेड़ से बांधकर लोगों ने की पिटाई
Mon, 14 Oct 2019 07:45 PM IST
Abhishek Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर
Published by: Abhishek Singh
Updated Mon, 14 Oct 2019 07:45 PM IST
विज्ञापन
पेड़ से बाधकर पिटाई (सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवरिया में शादीशुदा प्रेमिका से मिलने ससुराल पहुंचे युवक को पेड़ में बांधकर पीटने का वीडियो वायरल हुआ है। पिटाई के दौरान युवक गिड़गिड़ाता रहा, बावजूद इसके लोग पीटते रहे। घटना एकौना थाने के एक गांव की है। घटना एक सप्ताह पूर्व की बताई जा रही है।
विज्ञापन
रुद्रपुर कोतवाली के एक गांव की लड़की की शादी एकौना थाना क्षेत्र में हुई थी। लोगों ने बताया कि युवती का शादी के पहले लड़के से प्रेम प्रसंग चल रहा था। उसका प्रेमी अक्सर प्रेमिका से मिलने उसकी ससुराल पहुंच जाता था।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि युवक एक सप्ताह पहले प्रेमिका से मिलने उसकी ससुराल गया था। रात करीब एक बजे वह प्रेमिका के घर में घुसा था कि घर वालों ने पकड़ लिया। ससुरालवालों ने युवक को पीटते हुए बाहर ले आए। युवक को एक रस्सी से पेड़ में बांध दिया।
विज्ञापन
युवक गांव में आने के तरह-तरह का बहाने बनाता रहा पर किसी ने एक ना सुनी। गांव वालों ने युवक की जमकर पिटाई की। घटना के बारे में शोर होने पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई। किसी ने युवक की पिटाई का वीडियो बनाकर वायरल कर दिया है।
थानाध्यक्ष जितेंद्र कुमार टंडन ने कहा कि गांव में हंगामा की सूचना पर पुलिस गई थी। एक युवक को हिरासत में लिया गया। उसे शांति भंग में चालान कर दिया गया। पेड़ में बांध कर पीटने की सूचना पुलिस को नहीं है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।