फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Man gave divorce to Nazma by letter

डाक से भेजा तलाक का लेटर, पहुंची सीएम दरबार 

Sun, 14 May 2017 01:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Updated Sun, 14 May 2017 01:22 AM IST
विज्ञापन
Man gave divorce to Nazma by letter
गोरखनाथ मंदिर पहुंची तीन तलाक से पीड़ित नजमा। - फोटो : Amar Ujala
कुशीनगर जिले के पटेहरवा थाना क्षेत्र चौरीडीहा निवासी तीन तलाक की पीड़ित नजमा खातून न्याय के लिए सीएम योगी आदित्यनाथ के दरबार पहुंची। नजमा का कहना है कि न्याय के लिए हर दरवाजा खटखटाकर थक चुकी है। अब अंतिम उम्मीद लेकर योगी दरबार (गोरखनाथ मंदिर) आई हूं।। सीएम ने पूरी बात सुनी है। इसके साथ ही भरोसा दिलाया है कि अन्याय नहीं होेगा। कानून अपना काम करेगा। नजमा के पति ने डाक से तलाक का लेटर भेजकर दूसरी शादी कर ली है।
विज्ञापन


नजमा खातून की शादी 2012 में जानकी नगर बघौचघाट देवरिया निवासी गुलशन के साथ हुई थी। कुछ दिन तक तो सब कुछ ठीक ठाक रहा। आरोप है कि बाद में ससुराल वाले दहेज के लिए प्रताड़ित करने लगे। कहने लगे कि अपने पिता से कहो कि बाइक पहुंचा दें। इसके साथ लाख रुपये नकद की डिमांड भी की गई। इस पर पिता के माली हालत की जानकारी दी। बताया कि शादी में ही परिवार पर कर्ज हो गया। रकम का इंतजाम नहीं हो सकता। इसके बाद उत्पीड़न बढ़ गया। मारपीट होने लगी। इससे मजबूर होकर ही मायके आकर रहने लगी
विज्ञापन


नजमा ने सीएम से बताया कि 26 नवंबर 2015 को उसके पति ने डाक से तीन तलाक का लेटर लिखकर भेज दिया। इतना ही नहीं उसके बाद उसने दूसरी शादी भी कर ली। इससे सदमा लगा। वह न्याय पाने के लिए थाने गई पर सुनवाई नहीं हुई। गुजारा भत्ता का अप्लीकेशन भी लगाया लेकिन मामले का हल नहीं निकला। दौड़-भाग का सिलसिला जारी रहा। नजमा ने कहा कि जिस तरह से सीएम ने बातों को सुना और आश्वासन दिया, उससे न्याय मिलने की उम्मीद बढ़ी है।  
विज्ञापन
विज्ञापन


जो लोग तीन तलाक को मजहबी मामला बताकर उस पर किसी प्रकार के दखल को इस्लाम के विरुद्ध बताते हैं उन्हें किसी महिला की पीड़ा का एहसास नहीं है। उसका दर्द वह महिला समझ सकती है या जिसकी बेटी-बहन के साथ इस तरह की बात होती है। सच यह है कि तीन तलाक के खिलाफ लड़ने पर कोर्ट से घर तक जिंदगी सिमट जाती है। इसे खत्म किया जाना चाहिए।
- नजमा खातून, तीन तलाक पीड़ित
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed