{"_id":"5d1a63b58ebc3e3ced1071b5","slug":"man-beaten-over-showing-obscene-video-to-8-years-old-minor-girl-in-gorakhpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: बच्ची को अश्लील वीडियो दिखाने पर युवक की पिटाई, आरोपी फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: बच्ची को अश्लील वीडियो दिखाने पर युवक की पिटाई, आरोपी फरार
Tue, 02 Jul 2019 01:19 AM IST
Abhishek Singh
अमर उजाला ब्यूरो तरकुलहा (गोरखपुर)
अमर उजाला ब्यूरो तरकुलहा (गोरखपुर)
Published by: Abhishek Singh
Updated Tue, 02 Jul 2019 01:19 AM IST
विज्ञापन
आठ साल की बच्ची को अश्लील वीडियो दिखाने पर युवक की पिटाई
- फोटो : Social Media
तरकुलहा मंदिर परिसर में आठ साल की बच्ची को अश्लील वीडियो दिखाने पर युवक की पिटाई कर दी गई। मामला दो समुदायों के बीच का होने की खबर पाते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। आरोपी फरार हो गया था। पुलिस आरोपी के पिता को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
घरवालों के मुताबिक आरोपी परिसर में ही मीट बेचता था। शाम को बच्ची को मोबाइल फोन में कार्टून दिखाने का झांसा दिया। वह बच्ची को लेकर आया और उसे अश्लील वीडियो दिखाने लगा। उसी दौरान बच्ची की मां वहां पहुंच गई और युवक की पिटाई शुरू कर दी।
विज्ञापन
मामला जानने के बाद आसपास के लोगों ने भी उसकी पिटाई की। मेला परिसर से ही एक शख्स ने पुलिस को घटना की जानकारी दी। पुलिस पहुंची और लोगों को शांत कराई। इंस्पेक्टर नीरज राय ने बताया कि आरोपी की तलाश की जा रही है। मेला परिसर में ही मारपीट हुई है। आरोपी के पकड़े जाने के बाद ही हकीकत की जानकारी हो पाएगी।
विज्ञापन