{"_id":"57bb0f454f1c1bf654d4faa4","slug":"maharana-pratap-inter-college-champion","type":"story","status":"publish","title_hn":"दोनों वर्गों में महाराणा प्रताप इंटर कॉलेज चैंपियन ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दोनों वर्गों में महाराणा प्रताप इंटर कॉलेज चैंपियन
gorakhpur
Updated Mon, 22 Aug 2016 08:12 PM IST
विज्ञापन
फुटबाल प्रतियोगिता में खेलते एमपी और एमजी इंटर कॉलेज के खिलाड़ी।
- फोटो : rajesh
माध्यमिक विद्यालयों की नगर क्षेत्र फुटबॉल प्रतियोगिता के दोनों वर्गों (अंडर 19 और अंडर 14) में महाराणा प्रताप इंटर कॉलेज की टीम चैंपियन बनी। एमपी इंटर कॉलेज के मैदान पर आयोजित प्रतियोगिता में नगर क्षेत्र की केवल दो ही टीमों ने हिस्सा लिया था।
अंडर 19 वर्ग एमपी और एमजी इंटर कॉलेज के बीच मुकाबला हुआ। एमपी ने एमजी को 6-0 से हरा दिया। अभिषेक और रणविजय चौरसिया ने दो-दो, आशीष पासवान और रामकेश यादव ने एक-एक गोल किए। उधर, अंडर 14 आयु वर्ग में एमपी ने एमजी ने 3-0 से हरा दिया। एमपी के लिए करन कुमार ने दो और सुनील भारती ने एक गोल किया। निर्णायक कुर्बान अली रहे।
इससे पूर्व प्रतियोगिता का उद्घाटन एमपी इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य रामजन्म सिंह ने किया। क्रीड़ा अध्यक्ष कृष्णकांत यादव के अनुसार प्रदर्शन के आधार पर अंडर 19 और अंडर 14 टीम का चयन किया गया है। चुनी गई टीम 24 अगस्त को बापू इंटर कॉलेज में आयोजित प्रतियोगिता में हिस्सा लेगी। इस अवसर पर नर्वदेश्वर शाही, डॉ. संजय सिंह, उमेश प्रताप आदि मौजूद रहे।