फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   LS Elections 2019 Yogi Adityanath says Coalition in UP to save Black Money

काली कमाई को बचाने के लिए यूपी में गठबंधन: सीएम योगी

Fri, 17 May 2019 07:57 PM IST
राजेश सैनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर Published by: राजेश सैनी Updated Fri, 17 May 2019 07:57 PM IST
सार

- चुनाव प्रचार के अंतिम दिन सपा-बसपा पर तीखा हमला बोला 

विज्ञापन
LS Elections 2019 Yogi Adityanath says Coalition in UP to save Black Money
योगी आदित्यनाथ (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चुनाव प्रचार के अंतिम दिन शुक्रवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सपा-बसपा पर तीखा हमला बोला है। मुख्यमंत्री ने कहा कि काली कमाई को बचाने के लिए यूपी में गठबंधन हुआ है। इनकी मंशा विकास पर ब्रेक लगाने की है लेकिन जनता समझदार है।

विज्ञापन


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम और काम पर देश की जनता मतदान कर रही है। प्रधानमंत्री बनने के लिए 272 लोकसभा सीटें जीतनी जरूरी होती हैं। जो लोग 72 सीट पर नहीं लड़ रहे हैं, वह प्रधानमंत्री बनने का सपना देख रहे हैं।  
विज्ञापन


मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को बांसगांव लोकसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी कमलेश पासवान के समर्थन में कौड़ीराम तो गोरखपुर शहर लोकसभा क्षेत्र से प्रत्याशी रवि किशन के पक्ष में हरपुर बुदहट में जनसभा की।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा कि आजमगढ़ और गाजीपुर में बुआ-बबुआ के पार्टी कार्यकर्ता भिड़ गए थे। 23 मई को जब नतीजे आएंगे, तब बुआ-बबुआ की पार्टी में बवाल मचेगा। हार का ठीकरा एक-दूसरे पर फोड़ा जाएगा। मारपीट की नौबत आएगी। इसी आशंका को देखते हुए पुलिस को अलर्ट किया है। यूपी की कानून-व्यवस्था दुरुस्त है।

यदि बुआ-बबुआ के पार्टी कार्यकर्ता भिड़ेंगे तो पुलिस अपना काम करेगी। शिवपाल यादव कह चुके हैं कि उनकी कोई बहन नहीं है, फिर भी बबुआ ने बुआ ढूंढ निकाला और स्वार्थ का गठबंधन कर लिया। सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव वरिष्ठतम नेता हैं।


सपा को कैसे खड़ा किया, वही जानते होंगे। इसके बावजूद बुआ ने मंच से कहा कि सपा कार्यकर्ताओं को अनुशासन की सीख बसपा से लेनी चाहिए। यूपी में जब से भाजपा की सरकार बनी है, तब से भूमाफिया, अपराधियों की शामत आई है। गुंडों के लिए यूपी में दो ही जगह हैं। एक तो जेल और दूसरा राम नाम सत्य।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed