फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   LS Elections 2019 Rajnath Singh Says PM Narendra Modi is pure he come in Power again its Sure

पीएम चोर नहीं प्योर है, फिर से पीएम बनना श्योर हैः राजनाथ सिंह

Thu, 09 May 2019 09:45 PM IST
राजेश सैनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सेवरही/ कुशीनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सेवरही/ कुशीनगर Published by: राजेश सैनी Updated Thu, 09 May 2019 09:45 PM IST
सार

- भाजपा की मजबूती से घबड़ाए विपक्ष की टिप्पणियों की परवाह नहीं
- मोदी सरकार में देश बना दुनिया की छठवीं अर्थव्यवस्था

विज्ञापन
LS Elections 2019 Rajnath Singh Says PM Narendra Modi is pure he come in Power again its Sure
Rajnath Singh in kushinagar

विस्तार

गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि पांच साल में नरेंद्र मोदी की सरकार ने भारत को दुनिया का छठवें नंबर की फास्टेस्ट इकोनॉमी बनाया है। सर्जिकल स्ट्राइक करके देश के दुश्मनों कों उन्ही की भाषा में मुंहतोड़ जवाब दिया है। देश की ब्राह़य और आंतरिक सुरक्षा को पूरी तरह मजबूत करते हुए विश्व के पटल पर भारत को एक अलग पहचान दिलाई है। राहुल गांधी पर कटाक्ष करते हुए कहा कि वे कहते है कि पीएम चोर है,लेकिन पीएम चोर नहीं प्योर है और पुनः पीएम बनना श्योर है।

विज्ञापन


गुरुवार को गृहमंत्री राजनाथ सिंह देवरिया संसदीय क्षेत्र के सेवरही कस्बे के गेंदा खेली मैदान में पार्टी प्रत्याशी डॉक्टर रमापतिराम त्रिपाठी के पक्ष में चुनावी जनसभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि विपक्ष टांग खींचने में जुटा हुआ है, लेकिन जनता को मोदी की विकासनीति पर विश्वास है। कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी का बगैर नाम लिए कहा कि वह अभी नई- नई राजनीति में आई है।
विज्ञापन


स्त्री होते हुए पीएम को दुर्योधन की संज्ञा दी है, लेकिन पीएम और राष्ट्रपति पदेन होता है, उसका सम्मान होना चाहिए। अमेरिका की एक संस्था के सर्वे में 2014 के पूर्व देश में साढ़े 12 करोड़ अति गरीब लोग थे, लेकिन मोदी सरकार के कार्यकाल में घटकर सिर्फ पांच करोड़ अति गरीब रहे है। भाजपा की दोबारा सरकार बनने पर 2025 तक कोई भी अतिगरीब नहीं रहेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इतना ही नहीं विश्व की तीसरे नंबर की सबसे तेजी से उभरने वाली भारत मजबूत अर्थव्यवस्था भी बनने जा रही है। इसी लिए विरोधी सबका साथ ,सबका विकास के प्रति कृतसंकल्पित सरकार से घबराए हुए है। उन्होने कहा कि विपक्षी दल एक साथ मिलकर भाजपा को अपशब्द टिप्पणी से नवाज रहे है, लेकिन हम उनके अबशब्दों से विचलित होने वाले नही है। विकास का पहिया जो नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में तेजी से चल रहा है, देश की जनता उसके ऊपर कमल का बटन दबाकर मुहर लगाने जा रही है। देवरिया के प्रत्याशी डॉक्टर रमापतिराम त्रिपाठी ने कहा कि आज यह आपार जनसमूह इस बात का संकेत दे रहा है कि 2019 में फिर से प्रचंड बहुमत के साथ भाजपा सरकार बनाने जा रही है। 

कार्यक्रम में संतकबीरनगर के सांसद शरद त्रिपाठी, कृषि मंत्री सूर्यप्रताप शाही, विधायक गंगा सिंह कुशवाहा, जगदीश मिश्र उर्फ बाल्टी बाबा, पूर्व विधायक डॉ पी के राय, क्षेत्रीय मंत्री अजय तिवारी, पूर्व प्रमुख विजय कुमार राय, ब्रजभूषण मिश्र , रमेश चंद्र सिंह , विनय तिवारी, जयंत कुमार सिंह, प्रेमचंद्र मिश्र आदि ने अपने विचार व्यक्त किए। सभा की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष जेपी शाही और संचालन दिवाकर मणि त्रिपाठी ने किया। इस अवसर पर डॉ बाबूलाल प्रसाद, प्रहलाद केशरी, जय सिंह निषाद, मंशा पांडेय, धनंजय तिवारी, अभिषेक शुक्ला,  मोती जायसवाल, शुकदेव रौनियार जैकी वर्मा ,लक्ष्मण साहू आदि उपस्थित रहे।

देश में 2025 तक कोई अतिगरीब नहीं रहेगा : राजनाथ सिंह

गृहमंत्री राजनाथ सिंह देवरिया संसदीय क्षेत्र के सेवरही कस्बे के गेंदा खेली मैदान में पार्टी प्रत्याशी डॉ. रमापतिराम त्रिपाठी के पक्ष में चुनावी जनसभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि विपक्ष टांग खींचने में जुटा है, लेकिन जनता को मोदी की विकास नीति पर विश्वास है। कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी का बगैर नाम लिया कहा कि वह अभी नई-नई राजनीति में आई हैं। पीएम को दुर्योधन की संज्ञा दी हैं, यह उचित नहीं है। पीएम और राष्ट्रपति पदेन होता है, उसका सम्मान होना चाहिए।

अमेरिका की एक संस्था के सर्वे में 2014 के पूर्व देश में साढ़े 12 करोड़ अति गरीब लोग थे, लेकिन मोदी सरकार में घटकर सिर्फ पांच करोड़ अति गरीब रह गए हैं। भाजपा की दोबारा सरकार बनने पर 2025 तक कोई अतिगरीब नहीं रहेगा। भारत विश्व की तीसरे नंबर की सबसे तेज उभरने वाली अर्थव्यवस्था बनने जा रहा है। इसीलिए विरोधी सबका साथ, सबका विकास के प्रति कृतसंकल्पित सरकार से घबराए हुए हैं। उन्होंने कहा कि विपक्षी दल एक साथ मिलकर भाजपा को अपशब्द टिप्पणी से नवाज रहे हैं, लेकिन हम उनके अपशब्दों से विचलित होने वाले नहीं है। विकास का पहिया जो नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में तेजी से चल रहा है, देश की जनता उसके ऊपर कमल का बटन दबाकर मुहर लगाने जा रही है। 

देवरिया के प्रत्याशी डॉ. रमापतिराम त्रिपाठी ने कहा कि आज यह अपार जनसमूह इस बात का संकेत दे रहा है कि 2019 में फिर से प्रचंड बहुमत के साथ भाजपा सरकार बनाने जा रही है। कार्यक्रम में संतकबीरनगर के सांसद शरद त्रिपाठी, कृषि मंत्री सूर्यप्रताप शाही, विधायक गंगा सिंह कुशवाहा, जगदीश मिश्र उर्फ बाल्टी बाबा, पूर्व विधायक डॉ पीके राय, क्षेत्रीय मंत्री अजय तिवारी, पूर्व प्रमुख विजय कुमार राय, ब्रजभूषण मिश्र, रमेश चंद्र सिंह, विनय तिवारी, जयंत कुमार सिंह, प्रेमचंद्र मिश्र आदि ने अपने विचार व्यक्त किए। सभा की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष जेपी शाही ने की और संचालन दिवाकर मणि त्रिपाठी ने किया। डॉ. बाबूलाल प्रसाद, प्रहलाद केशरी, जय सिंह निषाद, मंशा पांडेय, धनंजय तिवारी, अभिषेक शुक्ला, मोती जायसवाल, शुकदेव रौनियार, जैकी वर्मा, लक्ष्मण साहू आदि उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed