फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   LS Elections 2019 Rajnath Singh says BJP does politics to make the country

भाजपा देश बनाने के लिए राजनीति करती है: राजनाथ

Fri, 17 May 2019 05:02 PM IST
राजेश सैनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महराजगंज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महराजगंज Published by: राजेश सैनी Updated Fri, 17 May 2019 05:02 PM IST
सार

-निचलौल के राजा रत्न सेन इंटर कॉलेज के खेल मैदान में जनसभा को किया संबोधित 

विज्ञापन
LS Elections 2019 Rajnath Singh says BJP does politics to make the country
महाराजगंज जनसभा में बोलते हुए राजनाथ सिंह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भाजपा सरकार बनाने के लिए राजनीति नहीं करती, भाजपा देश बनाने के लिए राजनीति करती है। कांग्रेस देश तोडने वालों के साथ खड़ी है, वह कहती है कि सत्ता मिली तो हम देशद्रोह के कानून को खत्म कर देंगे, लेकिन भाजपा देशद्रोह कानून को इतना सख्त बनाएगी कि देशद्रोह की बात सोंचने से पहले ही उनकी रूह कांप जाए। 

विज्ञापन


भाजपा जाति धर्म और मजहब की राजनीति नहीं करती, हमने पांच साल सबका साथ सबका विकास की नीति पर सरकार चलाई और देश को समृद्ध बनाया। भाजपा देश को धनवान ही नहीं बलवान और ज्ञानवान भी बनाना चाहती है। ये बातें गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने शुक्रवार को भाजपा प्रत्याशी पंकज चौधरी के पक्ष में निचलौल के राजा रत्न सेन इंटर कॉलेज के खेल मैदान में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए कही। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री की बढ़ती लोकप्रियता से विपक्ष हताशा में है। इसलिए प्रधानमंत्री पर निजी हमले किए जा रहे हैं। लोकतंत्र में प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति व्यक्ति नहीं संस्था होते हैं और विपक्ष लगातार लोकतांत्रिक संस्थाओं की प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास में जुटा हुआ है। उन्होंने कहा कि भाजपा देश को मजबूत और समृद्ध राष्ट्र बनाने की ओर तेजी से अग्रसर है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी ने देश को परमाणु सम्पन्न देश बनाया तो नरेन्द्र मोदी ने अंतरिक्ष सम्पन्न देश बनाया और पुरी दुनिया में भारत का गौरव बढ़ाया। उन्होनें कहा कि मैं नहीं कहता कि आज से पहले इस देश में काम नहीं हुआ लेकिन हमारे और उनके काम का तरीका अलग था। प्रधानमंत्री आवास योजना कांग्रेस ने शुरू की और 2008 से 2014 तक देश में महज 25 लाख लोगों को घर दिया, लेकिन भाजपा की सरकार बनी तो पांच साल में एक करोड़ से अधिक घर बनाए गए। 


आजादी के बाद से 2014 तक देश में 12 करोड़ परिवार को गैस कनेक्शन दिया और पांच साल में भाजपा की उज्जवला योजना के तहत 13 करोड़ परिवारों को गैस मिली। देश में सड़कों का विकास अटल बिहारी ने शुरू किया था जिसे मोदी सरकार ने तेजी से आगे बढ़ाया। उन्होंने कांग्रेस की न्याय योजना पर तंज कसते हुए कहा कि 55 सालों तक अंखड राज्य करने वाली कांग्रेस अब गरीबों के साथ न्याय करने की बात कर रही है। उन्होंने सपा बसपा पर भी तीखा हमला बोला और नेता नेतृत्व विहिन होने का आरोप लगाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed