फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   LS Elections 2019 On the Name of false propaganda Narendra Modi spent every ten crore Evryday

चुनाव में झूठे प्रचार के नाम पर मोदी हर दिन खर्च करते हैं 10 करोड़: प्रियंका गांधी

Fri, 17 May 2019 07:32 PM IST
राजेश सैनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कुशीनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कुशीनगर Published by: राजेश सैनी Updated Fri, 17 May 2019 07:32 PM IST
सार

- सपने देखना बुरी बात नहीं, लेकिन झूठे सपने दिखाना बुरी बात है
- यूपीए की सरकार बनने पर पडरौना की बंद चीनी मिल चलवाने व एक नई मिल लगवाने का दिलाया भरोसा
-पडरौना शहर में रोड शो के बाद कर रहीं थीं सभा को संबोधित

 

विज्ञापन
LS Elections 2019 On the Name of false propaganda Narendra Modi spent every ten crore Evryday
प्रियंका गांधी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने शुक्रवार को पडरौना में कहा कि मोदी चुनाव में झूठे प्रचार के नाम पर हर दिन 10 करोड़ रुपये खर्च कर रहे हैं। पांच साल पहले इस जिले के जनपद मुख्यालय पर पीएम मोदी ने क्या कहा था, 100 दिनों में पडरौना चीनी मिल चलवा देंगे। नोटबंदी के बाद कालाधन मंगाएंगे और हर खाते में 15 लाख रुपए भेजेंगे। 

विज्ञापन


दो करोड़ युवाओं को हर साल रोजगार देंगे। रोजगार मिला कि नहीं, सपना देखना बुरी बात नहीं, लेकिन झूठे सपने दिखाना बुरी बात है। प्रियंका गांधी पडरौना शहर में रोड शो के बाद कोतवाली के सामने विशाल सभा को संबोधित कर रही थीं। उन्होंने कहा कि मोदी ने यह भी वादा किया था कि किसानों को उनकी लागत का डेढ़गुना दाम देंगे, सच्चाई क्या है? 
विज्ञापन


सबके सामने है। उन्होंने यह भी कहा था कि भ्रष्टाचार मिटा देंगे, प्रियंका ने भीड़ से पूछा कि कौन भ्रष्टाचारी निकला। देश में पांच करोड़ रोजगार घट गए। देश भर के किसानों का चीनी मिलों पर गन्ना मूल्य का 10 हजार करोड़ रुपए बकाया है। केंद्र और प्रदेश सरकार में 10 हजार करोड़ का किसानों का बीमा हुआ है, जिसका फायदा उद्योगपतियों को मिला। जबकि संपत्ति सरकार की खर्च हो रही है। उन्होंने कहा कि मोदी ने बिजली बिल पर तलवार मारी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बिरयानी पाकिस्तान, अमेरिका सहित अन्य देशों में खाते हैं। हिंदुस्तान में तो सिर्फ चुनाव प्रचार करने आते हैं। चौकीदार पर चुटकी लेते हुए कहा कि आवारा पशु खेत चर रहे हैं, लेकिन कोई चौकीदार नहीं बचा रहा। चौकीदार किसानों के नहीं, अमीरों के होते हैं। किसान अपने खेतों की चौकीदारी खुद करते हैं। किसानों के खेतों में नुकसान पर सरकार चुप रहती है और सहायता नहीं करती। राहुल गांधी पर इनके नेता हंसते हैं। मोदी सरकार उद्योगपतियों की हिमायती है, जिसने पूंजीपतियों के 550 करोड़ रुपए माफ कर दिए। 

कर्जमाफी पर कहा कि राजस्थान, मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार बनने पर तीन दिन में कर्ज माफ करके दिखा दिया। कांग्रेस महासचिव ने कहा कि आज के भाजपा नेता पिछली सदी में अटक गए हैं। कोई कमी नहीं मिलती तो पूर्व प्रधानमंत्री पं.जवाहर लाल नेहरू, इंदिरा गांधी और राजीव गांधी पर टिप्पणी करते हैं, जो इस दुनिया में नहीं हैं। मोदी ने पांच साल में प्रचार करने के अलावा किया ही क्या?


उन्होंने भीड़ को भरोसा दिलाया कि यदि यहां की जनता कांग्रेस उम्मीदवार आरपीएन सिंह को सांसद बनाकर दिल्ली भेजती है और केंद्र में कांग्रेस की सरकार बनती है तो पडरौना की बंद पड़ी चीनी मिल पुनः चलवाई जाएगी। इसके अलावा इस जिले में एक नई चीनी मिल भी स्थापित कराई जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed