फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   LS Elections 2019 Akhilesh Yadav gave statement against Narender Modi

बिना दुकान देखे ही कर लिया चायवाले पर भरोसा : अखिलेश यादव

Mon, 06 May 2019 06:47 PM IST
राजेश सैनी न्यूज डेस्क अमर उजाला, पडरौना (कुशीनगर)
न्यूज डेस्क अमर उजाला, पडरौना (कुशीनगर) Published by: राजेश सैनी Updated Mon, 06 May 2019 06:47 PM IST
विज्ञापन
LS Elections 2019 Akhilesh Yadav gave statement against Narender Modi
अखिलेश यादव (फाइल फोटो)

पूर्व सीएम और समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि मोदी पांच वर्ष पहले आए और बताए कि हम चायवाले हैं। यहां की भोली-भाली जनता ने उन पर भरोसा कर लिया। यहां तक नहीं सोचा कि उनकी चाय की दुकान है भी या नहीं। न जाने क्या नशा था उस चाय में, कितनी ही सीटें जीत गए, लेकिन चाय बिना दूध के अच्छी नहीं होती। अब वक्त आ गया है कि मोदी और बाबा मुख्यमंत्री के सात साल का हिसाब जनता मांग रही है।

विज्ञापन


पूर्व सीएम सपा-बसपा व रालोद गठबंधन के कुशीनगर संसदीय क्षेत्र के प्रत्याशी नथुनी कुशवाहा एवं देवरिया से बसपा प्रत्याशी विनोद कुमार जायसवाल के पक्ष में चुनावी जनसभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि चौकीदार वाली बात पूरा देश जान गया। अगर जनता चौकीदार की चौकी छीन ली तो बाबा मुख्यमंत्री भी चल बसेंगे। उन्होंने कहा कि बाबा जी मुख्यमंत्री के दो साल और दिल्ली सरकार के पांच साल का इस चुनाव में हिसाब लेना है। यह चुनाव देश की तस्वीर बदलने जा रहा है। किसी ने नहीं सोचा था कि ऐसा गठबंधन भी हो जाएगा।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि मोदी ने चुनाव जीतने पर किसानों को लागत का डेढ़ गुना मुनाफा देने का वादा किया था, दोगुनी आय तो दूर लागत मूल्य भी नहीं मिला। वे चीनी मिल चलवाना और गन्ना खरीदना भूल गए, खाद की बोरियां में पांच किलोग्राम की चोरी कर ली गई और दे रहे हैं दो हजार रुपये। किसान बर्बाद हो रहा है। हर चीज महंगी हो गई, लेकिन पांच साल गुजरने के बाद भी अच्छे दिन की बात नहीं कर रहे हैं। नोटबंदी से न तो भ्रष्टाचार खत्म हुआ और न ही विदेशों से कालाधन वापस आया। अलबत्ता 36 हजार उद्योगपति भारत छोड़कर विदेश चले गए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

देश पर कर्ज 48 लाख करोड़ से बढ़कर 75 लाख करोड़ रुपये हो चुका है। उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को बाबा जी योगी और चिलमवाले बाबा से भी उद्बोधित किया। उन्होंने कहा कि सपा की तीन बार की सरकार में कुशीनगर में एक बड़े स्तर की चीनी मिल की स्थापना, अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के लिए बजट देना, पडरौना को जनपद घोषित करना, खड्डा और कप्तानगंज को तहसील बनाया जाना और बड़े विद्युतगृहों की स्थापना करने का जिक्र कर लोगों को जोड़ने की कोशिश की। वहीं 100 व 102 नंबर के एंबुुलेंस व डॉयल 108 की दुर्दशा किए जाने की बात कही।

करीब सवा घंटे के अपने संबोधन में पूर्व सीएम अखिलेश ने सत्ता में अपने पर शिक्षामित्रों को पुनः समायोजन की स्थिति में लाने में मदद करने, पुरानी पेंशन बहाली की विसंगति को दूर कर अटेवा पेंशन बचाओ मंच की मांग पूरी करने, तीन हजार रुपये समाजवादी पेंशन देने, अपने कार्यकाल में की गई यूपी पुलिस की भांति मेरिट के आधार पर फोर्स और पैरा मिलिट्री की भर्ती करने और चार लाख रुपये लोहिया आवास के नाम पर देने की घोषणा कर गए।

इस दौरान पूर्व कैविनेट मंत्री ब्रह्माशंकर त्रिपाठी, पूर्व राज्यमंत्री राधेश्याम सिंह, एमएलसी रामअवध यादव, सपा जिलाध्यक्ष मुहम्मद इलियास अंसारी, कुशीनगर से सपा-बसपा व रालोद गठबंधन प्रत्याशी नथुनी प्रसाद कुशवाहा एवं देवरिया के उम्मीदवार विनोद कुमार जायसवाल, पूर्व विधायक नंदकिशोर मिश्र, बसपा जिलाध्यक्ष रमेश कुमार, जिला उपाध्यक्ष शाहिद लारी, रालोद जिलाध्यक्ष रामभवन राव, अशोक कुशवाहा, विजयपाल यादव, कैसर जमाल टीटू, नवेंदु भूषण, विजय कुशवाहा, ब्रजेश, सुनील यादव, बजरंगी यादव, छोटे यादव, रामलखन यादव सहित कई पदाधिकारी और काफी संख्या में लोग मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed