फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Lord Mahaveer birth anniversory

भगवान महावीर के रथ पर बरसे फूल, गूंजे जयकारे

Mon, 10 Apr 2017 01:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Updated Mon, 10 Apr 2017 01:16 AM IST
विज्ञापन
Lord Mahaveer birth anniversory
महावीर स्वामी के जन्मोत्सव पर निकाली गई शोभायात्रा में शामिल लोग। - फोटो : Amar Ujala
पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर से रथयात्रा निकालकर रविवार को भगवान महावीर का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। गाजे-बाजे के साथ निकली इस भव्य रथयात्रा में जैन समाज के लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
विज्ञापन


रजत रथ पर सवार भगवान महावीर की झांकी नगर भ्रमण के लिए जिधर से निकली, उधर जयकारे लगाकर और पुष्प वर्षा कर लोगों ने स्वागत किया। जैन मंदिर से भगवान महावीर की मूर्ति, यंत्र राय रवींद्र जैन और शास्त्र जी को सुधीर जैन ने रथ पर विराजमान किया। इसके बाद कमलेश जैन ने सपरिवार भगवान की आरती उतारी। सेवक के रूप में अध्यक्ष पुष्प दंत जैन और मंत्री ज्ञानेंद्र जैन भगवा वस्त्र धारण किए हुए रथयात्रा के दौरान भगवान को रास्ते भर चंवर चला रहे थे। रथ को सारथी के रूप में रोहित जैन, महावीर जैन, पुष्कर जैन, शलभ जैन के नेतृत्व में जैन समाज के लोग खींच रहे थे। यात्रा में सबसे आगे भगवान महावीर के पंचशील सिद्धांत का संदेश देता हुआ ध्वज, सुसज्जित घोड़े और भगवान का संदेश लिखा बैनर लिए स्कूली बच्चे चल रहे थे।
विज्ञापन


रथयात्रा के दौरान भजन मंडली की प्रस्तुति पर रथयात्रा में शामिल जैन समाज की महिलाएं और पुरुष झूमते नजर आए। इसका शुभारंभ आरती के बाद मेयर डॉ. सत्या पांडेय, नगर विधायक डॉ. राधा मोहन दास अग्रवाल और पीके मल्ल ने रथ खींचकर किया। आर्यनगर चौक, बक्शीपुर, जुबली चौक, टाउनहाल, गोलघर, विजय चौराहा पर पुष्प वर्षा व आरती कर लोगों ने रथयात्रा का स्वागत किया और श्रद्धालुओं को जलपान कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन


रथयात्रा जैन मंदिर से निकलकर आर्यनगर, बक्शीपुर, टाउनहाल, गोलघर, भगवान महावीर मार्ग होते हुए वापस मंदिर पहुंची। यहां 108 रजत कलशों से भगवान महावीर का महाभिषेक हुआ। फिर महाआरती एवं सहभोज हुआ। इस मौके पर रवींद्र जैन, ऋ षभ जैन, सुधीर जैन, संगीता जैन, पुनीत जैन, मनीष जैन, धनेंद्र जैन, पुखराज जैन, उपेंद्र शुक्ला, राजीव रंजन अग्रवाल, विकास जालान, पीके जैन, जितेंद्र सैनी, अनुराग गुप्ता, अनूप किशोर अग्रवाल, राजेश जायसवाल, अभिषेक अग्रवाल, इंदु जैन, संध्या जैन, शिवांगी जैन, अल्पना जैन, राकेश श्रीवास्तव, दीप जी अग्रवाल, पीके लाहिड़ी, डॉ. रामरक्षा पांडेय, प्रदीप पांडेय, विजय खेमका आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed