फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Lord Krishna performances seen in gorakhpur

गोरखपुर में दिखेगी भगवान कृष्ण के जन्म से लेकर द्वारिकाधीश बनने तक की गौरव गाथा

Sun, 22 Dec 2019 10:48 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर
डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Sun, 22 Dec 2019 10:48 AM IST
सार

  • - राजकीय बौद्ध संग्रहालय की ओर से पहली बार लगाया जाएगा भगवान कृष्ण को समर्पित स्टाल
  • - राजस्थानी, बूंदी और कांगड़ा समेत अन्य शैलियों के लघु चित्रों की दुर्लभ अनुकृतियां होेंगी आकर्षण का केंद्र

विज्ञापन
Lord Krishna performances seen in gorakhpur
गोरखपुर महोत्सव में नजर आएंगी भगवान कृष्ण की लीलाएं - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गोरखपुर महोत्सव के दौरान जहां शहरवासियों के मनोरंजन के लिए जमीन से लेकर आसमान तक के साधन मौजूद रहेंगे। वहीं महोत्सव को और यादगार बनाने के लिए पहली बार लघु चित्रों की अनुकृतियों के माध्यम से भगवान कृष्ण के जन्म से लेकर द्वारिकाधीश बनने तक की गौरव गाथा दिखाई जाएगी।
विज्ञापन


गोरखपुर विश्वविद्यालय में 11-17 जनवरी तक चलने वाले शिल्प मेले में शहरवासियों को राजस्थानी, बूंदी, कांगड़ा समेत विभिन्न शैलियों में भगवान कृष्ण के दुर्लभ लघु चित्र प्रदर्शनी के माध्यम से देखने को मिलेंगे।
विज्ञापन


राजकीय बौद्ध संग्रहालय के उपनिदेशक डॉ. मनोज गौतम ने बताया कि प्रदर्शनी का विषय ‘कला में कृष्ण’ रखा गया है। इसके अंतर्गत कृष्ण के जीवन पर आधारित ओखल बंधन, यमुना किनारे की क्रीड़ाएं, ग्वाल बाल, कृष्ण की राजा के रूप में विभिन्न आकृतियां, गोपियों की रासलीला, बलराम के हल से यमुना की धारा को बदलने सरीखे लुघ चित्रों और मूर्तियों की अनुकृतियां लगाई जाएंगी। इसके लिए अनुकृतियों की सूची तैयार कर ली गईं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जमीन से आसमान तक मस्ती

इस बार महोत्सव के कार्यक्रम गोरखपुर विश्वविद्यालय के साथ चंपा देवी पार्क, नुमाइश ग्राउंड एवं रामगढ़ताल के पास भी करने की योजना है। 11-13 जनवरी तक मुख्य महोत्सव का आयोजन होगा।

वहीं शिल्प महोत्सव 17 जनवरी तक चलेगा। महोत्सव में पारंपरिक खेलकूद जैसे वॉलीबॉल, बैडमिंटन आदि के साथ साथ हाफ मैराथन, शूटिंग और पैराग्लाइडिंग भी होगी। बच्चों के बीच प्रतियोगिताएं भी कराईं जाएंगी।

साथ ही शिल्प मेला और बालीवुड कलाकारों के कार्यक्रम भी होंगे। फूड जोन, बाल फिल्म महोत्सव, शूटिंग कंपटीशन, वॉटर स्पोर्ट्स, फल फूल और सब्जियों की प्रदर्शनी, सांस्कृतिक कार्यक्रम, टैलेंट हंट, महिलाओं के कार्यक्रम भी होंगे।

23 को उठेगा बॉलीवुड नाइट के कलाकारों के नाम से पर्दा
महोत्सव के दौरान आयोजित होने वाली बॉलीवुड नाइट के कलाकारों के नाम पर मंथन चल रहा है। पर्यटन विभाग ने 22 कलाकारों की सूची तैयार की है। इसमें सोनू निगम, उदित नारायण, कुमार शानू, अनुराधा पौडवाल, हरिहरन, सुनिधि चौहान, अंकित चौहान, श्रेया घोषाल और अरिजीत सिंह के नाम को प्राथमिकता वाली सूची में रखा गया है। 23 दिसंबर को महोत्सव समिति कलाकारों के नाम पर मुहर लगाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed