{"_id":"58ef84e54f1c1b6137cf8989","slug":"lord-buddha-s-life-will-be-shown-by-sound-and-light-show","type":"story","status":"publish","title_hn":"साउंड एंड लाइट शो में दिखेगा बुद्ध का जीवन दर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साउंड एंड लाइट शो में दिखेगा बुद्ध का जीवन दर्शन
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Updated Fri, 14 Apr 2017 01:38 AM IST
विज्ञापन
बुद्ध
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुशीनगर मुख्य मंदिर और अलीगढ़वा, सिद्धार्थनगर के बौद्ध संग्रहालय में अब बुद्ध के जीवन दर्शन का दीदार होगा। यहां पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए पर्यटन विभाग ने खास योजना बनाई है। इन दोनों जगहों पर साउंड एंड लाइट शो की व्यवस्था के लिए पर्यटन मंत्रालय को प्रस्ताव भेजा गया है। इसके जरिये यहां आने वाले पर्यटकों को बुद्ध के इतिहास और उनके जीवन दर्शन रू-ब-रू कराने की तैयारी है। योजना पर करीब 14.50 करोड़ रुपये खर्च होंगे।
कुशीनगर के मुख्य मंदिर समेत सिद्धार्थनगर के अलीगढ़वा स्थित बौद्ध स्तूप के दर्शन के लिए हर साल लाखों पर्यटक आते हैं। यहां आने वाले पर्यटक भगवान बुद्ध के जीवन से जुड़ी जानकारियां और उनके दर्शन को आसानी से जान सकें, इसके लिए पर्यटन विभाग ने कवायद शुरू की है। हाल ही में महकमे की ओर से केंद्र के पर्यटन मंत्रालय को प्रस्ताव भेजा गया है। स्थानीय अफसरों को उम्मीद है कि एक महीने में इसे मंत्रालय से हरी झंडी मिल सकती है।
क्षेत्रीय पर्यटन अधिकारी आरके रावत ने बताया कि स्वीकृति मिलते ही व्यवस्था के लिए निविदा जारी कर दी जाएगी। कुशीनगर मुख्य मंदिर में करीब सात तो अलीगढ़वा में लगभग साढ़े सात करोड़ रुपये खर्च करने की योजना है। अलीगढ़वा में साउंड एंड लाइट शो के साथ म्यूजियम के रास्ते और प्रकाश व्यवस्था को बेहतर करने पर भी काम होना है।
विज्ञापन
लालकिले और पुराना किला में है व्यवस्था
लाल किला, पुराना किला, अंबर फोर्ट समेत देश के चुनिंदा पर्यटन स्थलों पर पर्यटन विभाग की ओर से इस तरह की व्यवस्था संचालित हो रही है। झांसी फोर्ट में साउंड एंड लाइट शो के जरिए वीरांगना रानीलक्ष्मी बाई के जीवन से पर्यटक रू-ब-रू होते रहे हैं तो वहीं आगरा फोर्ट पर भी इसकी व्यवस्था है। अब पूर्वांचल में इसके जरिए पर्यटक बुद्ध के जीवन और उनके दर्शन को जान सकेंगे।