वैदिक मंत्रों के बीच योगी आदित्यनाथ ने किया भाजपा चुनाव कार्यालय का उद्घाटन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोरखपुर लोकसभा चुनाव संचालन के केंद्रीय कार्यालय का उद्घाटन आज उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वैदिक मंत्रों के बीच किया। मुख्यमंत्री एवं प्रत्याशी रवि किशन ने कलश स्थापित कर पूजन का कार्यक्रम किया। उसके बाद उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए योगी आदित्यनाथ ने कहा कि विकास सुरक्षा सुशासन इंफ्रास्ट्रक्चर के मुद्दे पर विपक्ष के पास कुछ भी बोलने को नहीं केवल जातिवादी राजनीति करके विपक्ष राजनीतिक रोटी सेकना चाहता है।
गोरखपुर में अनेक विकास के कार्य हो रहे हैं अगले वर्ष फर्टिलाइजर कारखाना चालू हो जाएगा जिससे किसानों को सस्ते में खाद उपलब्ध होगा साथ ही रोजगार के अवसर भी उपलब्ध होंगे हों तमाम बंद हुई चीनी मिलों को हमारी सरकार ने चालू किया । फोर लेन कनेक्टिविटी, एयर कनेक्टिविटी रेलवेज कनेक्टिविटी में आमूलचूल सुधार गोरखपुर के लिए हुआ ।
आने वाले दिनों में गोरखपुर को टूरिज्म के केंद्र के रूप मे देखा जाएगा। रामगढ़ ताल का सुंदरीकरण के साथ-साथ हमने वहां पर वाटर स्पोर्ट्स तथा प्राकृतिक झील बनाई। चिड़ियाघर स्थापित हो जाने से गोरखपुर के लोगों के लिए पर्यटन का केंद्र खुलेगा। विपक्ष केवल जातीयता के आधार पर समाज को अलग करने का काम कर रहा है । उनके पास कोई मुद्दा नहीं है । मैं कार्यकर्ताओं से आग्रह करता हूं की लाभार्थियों के घरों पर जाएं जो भी लाभार्थी हैं उनके मकान, शौचालय तथा विकास योजनाओं के काम के साथ सेल्फी लेकर पोस्ट करें।
स्वास्थ्य के क्षेत्र में बी आर डी मेडिकल कॉलेज अच्छी सुविधा दे रहा है । शिक्षा ,लोक कल्याण के अनेक कार्य हमारी सरकार द्वारा किए जा रहे हैं। पिछली सरकार ने जो जाति के नाम पर वोट मांगने का काम कर रही हैं उन गरीबों के लिए न मकान मुहैया कराया, न शौचालय दिया, न ही पेंशन योजना दी।हमारी सरकार गरीबों ,महिलाओं और युवाओं को सम्मान देने का काम कर रही है। इसलिए सभी का भरोसा केवल मोदी जी पर है। उन्होंने बूथ के कार्यकर्ताओं को निर्देशित करते हुए कहा कि पदाधिकारी पहले अपने बूथ को देखें अपना बूथ मजबूत करें । कार्यालय पर केवल संगठनात्मक कार्य से ही आए ।
बाकी समय अपने बूथो को मजबूत करें। प्रत्याशी रवि किशन ने कहा कि हम विकास के नाम पर वोट मांग रहे हैं लोगों का प्यार और सम्मान हमें मिल रहा है जीत सुनिश्चित है। जीत का अंतर कितना होगा इसके लिए हमें काम करना है। अध्यक्षता कर रहे क्षेत्रीय अध्यक्ष डॉ धर्मेंद्र सिंह ने कहा कि देश की एकता और अखंडता के लिए मोदी सरकार जरूरी है।
स्वागत महानगर अध्यक्ष राहुल श्रीवास्तव व आभार जनार्दन तिवारी ने किया । कार्यक्रम में प्रमुख रूप से उपेंद्रदत्त शुक्ल, डॉ राधामोहन दास अग्रवाल ,विपिन सिंह, राकेश सिंह पहलवान, कामेश्वर सिंह ,रमेश सिंह, अंजू चौधरी ,सुभाष यदुवंश ,बेचन राम, विश्वजीताशु सिंह आशु, हरिश चंद्र पांडे ,प्रदीप शुक्ला बृजेश राम त्रिपाठी, पी के मल्ल, जयप्रकाश निषाद, बृजेश मणि मिश्र ,देवेंद्र पाल ,लालजी सिंह? ओम प्रकाश शर्मा ,राजेश गुप्ता प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।