{"_id":"5cc9936fbdec22077654d63d","slug":"lok-sabha-elections-2019-mayawati-has-double-character-says-ram-vilas-paswan","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मायावती का है दोहरा चरित्र, प्रियंका ने वाराणसी में भीड़ देख छोड़ा चुनाव लड़ने का इरादाः पासवान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मायावती का है दोहरा चरित्र, प्रियंका ने वाराणसी में भीड़ देख छोड़ा चुनाव लड़ने का इरादाः पासवान
Wed, 01 May 2019 06:09 PM IST
Vikas Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कुशीनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कुशीनगर
Published by: Vikas Kumar
Updated Wed, 01 May 2019 06:09 PM IST
विज्ञापन
राम विलास पासवान
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोकजन शक्ति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं भारत सरकार के केंद्रीय मंत्री राम विलास पासवान ने कहा कि मोदी के नाम की सुनामी चल रही है। भाजपा सबका साथ-सबका विकास के मुद्दे पर चुनाव लड़ रही है। मोदी के विरोध में बना गठबंधन नहीं लठबंधन है।
विज्ञापन
भारत सरकार के केंद्रीय मंत्री राम विलास पासवान ने बुधवार को भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में हरीराम ओंकार मल खेतान इंटर कॉलेज लक्ष्मीगंज में आयोजित जन सभा में मायावती पर हमलावर दिखे और कहा कि मायावती का दोहरा चरित्र हैं। मायावती ने गेस्टहाउस कांड को भुलाकर सपा से हाथ मिला लिया।
विज्ञापन
गठबंधन पर प्रहार करते हुए कहा कि चुनाव के बाद सभी संतरे की तरह बिखर जाएंगे और अपनी-अपनी ढफली बजाएंगे। बिना नाम लिए एक नेता के बारे में कहा कि वह बुढापे में जेल में है। उन्होने कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी पर भी निशाना साधते हुए कहा कि बनारस में मोदी के नामांकन दाखिला के अवसर पर उमडी भीड़ को देखकर प्रियंका ने बनारस से चुनाव लड़ने का फैसला वापस ले लिया। मोदी के नेतृत्व की सरकार आतंकवादियों के विरोध में कार्रवाई कर रही हैं तो गठबंधन के लोग मुसलमानों में अफवाह फैला रहे हैं कि हमारी सरकार देश के मुसलमानों का सफाया कर रही हैं।
विज्ञापन
राम विलास पासवान
- फोटो : Amar Ujala
आरक्षण के बारे में कहा कि पूना पैक्ट के तहत दलितों को आरक्षण दिया जा रहा था, जिसकों मोदी ने संवैधानिक दर्जा प्रदान किया। वीपी सिंह के बारे मे बताया कि उन्होंने मंडल कमीशन के तहत पिछड़े वर्गों को आरक्षण का लाभ दिया। प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य ने रामविलास पासवान को अपना राजनीतिक गुरु बताते हुए आत्मीय जुडाव होने का जिक्र किया।
उन्होने कहा कि रामविलास पासवान सदन में हर समय पिछड़ा, अति पिछडा, दलित समाज से कटे हुए लोगों की आवाज उठाते रहे। प्रदेश सरकार ने गरीबों के लिए एक मिशाल कायम करते हुए समाज के अंतिम व्यक्ति को स्वास्थ्य, शिक्षा, महिलाओं की सुरक्षा आदि सुविधाएं मुहैया कराने का कार्य कर रही है। जिलाध्यक्ष जयप्रकाश शाही ने कहा कि मोदी के नेतृत्व में फिर सरकार बनाने का मूड जनता ने बना लिया है। जनता किसी के बहकावे में आने वाली नहीं है।
भाजपा प्रत्याशी विजय दूवे ने कहा कि उन्होने पूरा जीवन गरीबों असहाय, जरूरत मंद लोगों की मदद में लगाने का संकल्प लिया है। कार्यक्रम का संचालन महामंत्री जयप्रकाश उपाध्याय और अध्यक्षता जिला संयोजक लल्लन मिश्र ने किया। इस अवसर पर पूर्व विधायक अतुल सिंह, पूर्व विधायक मदन गोविंद राव, पूर्व विधायक भुलई भाई, पूर्व विधायक दीपलाल भारती, हियुवा जिलाध्यक्ष संजय सिंह मुन्ना, रणजीत सिंह, किशोर यादव, अरुण सिंह, फूलबदन कुशवाहा, महामंत्री राणा प्रताप राव, महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष चंद्र प्रभा पांडेय, सुषमा शर्मा, राधेश्याम दीक्षित, प्रदीप पांडेय आदि मौजूद रहे।