फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Lok Sabha Elections 2019: CM yogi campaign in Gorakhpur, Comments on rahul and Priyanka

सपा ने राम मंदिर पर हमला करने वालों के केस वापस लिए, कांग्रेस ने आतंकी को बिरयानी खिलाई- सीएम योगी

Tue, 26 Mar 2019 01:47 PM IST
vivek shukla न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर Published by: vivek shukla Updated Tue, 26 Mar 2019 01:47 PM IST
विज्ञापन
Lok Sabha Elections 2019: CM yogi campaign in Gorakhpur, Comments on rahul and Priyanka

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और महासचिव प्रियंका गांधी को जमकर हमला बोला। गोरखपुर में चुनाव प्रचार का आगाज करने आए मुख्यमंत्री ने कहा कि चुनाव आया तो एक परिवार को मंदिर की याद आई है। पांच साल तक मंदिर को सांप्रदायिकता का केंद्र बताने वाले अब राम का नाम जप रहे हैं। काशी विश्वनाथ का दर्शन कर रहे हैं लेकिन पूजा-पाठ का संस्कार नहीं दिख रहा। मंदिर में ऐसे बैठते हैं, जैसे नमाज पढ़ रहे हैं।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को नुमाइश ग्राउंड में गोरखपुर लोकसभा क्षेत्र की विजय संकल्प सभा से चुनाव प्रचार का आगाज किया। करीब एक घंटे के संबोधन में मुख्यमंत्री के निशाने पर विपक्ष ही रहा। मुख्यमंत्री ने प्रियंका गांधी का नाम तो नहीं लिया लेकिन उनपर तीखा हमला जारी रखा। मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस के संस्कार में महापुरुषों का सम्मान नहीं है। महिला नेता ने काशी विश्वनाथ का दर्शन किया लेकिन अपने गले की फूलमाला को निकालकर पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की मूर्ति पर माल्यार्पण कर दिया। 
विज्ञापन


अब अयोध्या आ रही हैं। कांग्रेस नेताओं की पैंतरेबाजी जनता जान चुकी है। कांग्रेस, सपा और बसपा ही राम मंदिर के निर्माण में सबसे बड़ी बाधा हैं। कांग्रेस ने तो सुप्रीमकोर्ट में अधिवक्ताओं को फौज खड़ी कर रखी है। कांग्रेस नेता कपिल सिब्बल ने सुप्रीमकोर्ट से कहा था कि इस लोकसभा चुनाव तक राम मंदिर पर फैसला न दिया जाए। इस पर कांग्रेस को देशवासियों से माफी मांगनी चाहिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि यूपी में भाजपा की सरकार बनी तो सबसे पहले किसानों का कर्जमाफ किया गया। वहीं, 2012 में सपा की सरकार बनी तो सबसे पहले राम मंदिर पर हमला करने के आरोपियों से मुकदमा हटाए गए थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा सरकार गोला दाग रही, कांग्रेस आतंकियों को खिलाती थी बिरयानी

मुख्यमंत्री ने कहा कि आतंकवाद पर कांग्रेस की नीति साफ नहीं है। कांग्रेस आतंकवादियों को बिरयानी खिलाती थी। कांग्रेस ने आतंकवाद को बढ़ावा दिया और उसका महिमा मंडल भी किया। भाजपा की सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अब गोला दागकर आतंकियों से बदला ले रहे हैं। पुलवामा में आतंकी हमले के बाद एयर स्ट्राइक करके आतंकियों की कमर तोड़ दी गई। 

यह मजबूत नेतृत्व से ही संभव हो सका है। भाजपा का चुनावी एजेंडा विकास, सुशासन और राष्ट्रवाद है। मोदी सरकार ने जो कहा था, वह करके दिखाया है। इस चुनाव में एक सकारात्मक बात सामने आई है। प्रधानमंत्री के एजेंडे को देखते हुए विपक्षी पार्टियां भी विकास की बात कर रही हैं।

गरीबी नहीं हटी, अराजकता और भुखमरी बढ़ी
विजय संकल्प जनसभा में मुख्यमंत्री ने कांग्रेस के सालाना 72 हजार रुपये देने के वादे को छलावा बताया और कहा कि कांग्रेस नेता को सुन रहा था। जो घोषणा पूरी नहीं हो सकती है, उस पर लंबी चौड़ी बात कर रहे थे। यह कांग्रेस का संस्कार है। 48 साल पहले भी कांग्रेस ने गरीबी हटाओ का नारा दिया था लेकिन हुआ क्या? गरीबी, अराजकता और भुखमरी बढ़ गई। 

कांग्रेस नेता का वादा गरीबी का उपहास है। मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और कर्नाटक में झूठ बोलकर कांग्रेस ने सरकार बना ली। अभी तक किसानों का कर्ज माफ नहीं हुआ है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गरीब परिवार को आयुष्मान योजना के तहत गरीब परिवार के इलाज की सुविधा दी है। प्रधानमंत्री आवास के लिए 2.25 लाख, शहरी क्षेत्र में शौचालय के लिए 20 हजार और ग्रामीण क्षेत्र में 12 हजार रुपये दिया। देश के सात करोड़ परिवारों को निशुल्क गैस कनेक्शन दिया। गरीब बेटियों की शादी के लिए 51 हजार रुपये दिए जा रहे हैं।

बसपा प्रमुख पर भी हमला बोला
मुख्यमंत्री ने बसपा प्रमुख मायावती को भी निशाने पर लिया और कहा कि एक नेत्री को अब गन्ना किसानों का दर्द दिख रहा है। यूपी में पांच साल तक उनकी सरकार थी लेकिन गन्ना किसानों का दर्द नहीं देखा। यह हास्यास्पद है। भाजपा सरकार ने दो साल के कार्यकाल में 58 हजार करोड़ रुपये गन्ना किसानों को दिए हैं। बसपा सरकार ने पांच साल में इतना भुगतान नहीं किया था। चीनी मिलों को औने-पौने दाम पर बेचकर भ्रष्टाचार किया गया। अब पिपराइच चीनी और मुंडेरवा चीनी का काम पूरा हो गया है। दोनों चीनी मिलें खुल रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed