फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   lok sabha elections 2019 anurag thakur attack on congress in siddharthnagar

कांग्रेसियों को आतंकवादी कहने में आती है शर्म, राहुल-दिग्विजय ने किया देश को शर्मसारः अनुराग

Sun, 24 Mar 2019 08:05 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिद्धार्थनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिद्धार्थनगर Published by: Vikas Kumar Updated Sun, 24 Mar 2019 08:05 PM IST
विज्ञापन
lok sabha elections 2019 anurag thakur attack on congress in siddharthnagar
anurag thakur - फोटो : फाइल फोटो

भाजयुमो के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष व सांसद अनुराग ठाकुर  ने रविवार को लोकसभा चुनाव की पहली जनसभा की शुरुआत बेहद तीखे अंदाज में की। साड़ी तिराहे पर आयोजित जनसभा में उन्होंने कांग्रेसियों और गठबंधन पर जमकर हमला बोला। साथ ही स्थानीय सांसद जगदंबिका पाल को जीतने की अपील करते हुए सारे कयासों पर विराम लगा दिया।

विज्ञापन


कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि कांग्रेसी एअर स्ट्राइक का सबूत  मांगते फिर रहे है। कांग्रेस के दिग्गज नेता सैम पित्रोदा यह कह कर रहे हैं बालाकोट में मरे हुए लोगों को सबूत सरकार दें। कांग्रेस बालाकोट में मारे गए लोगों को आतंकवादी कहने से भी शरमा रही है। कहा कि देश के टुकड़े  करने वालों के साथ राहुल गांधी, दिग्विजय सिंह जैसे दिग्गज कांग्रेसी हैं। हिंदू आतंकवाद की बात राहुल गांधी करते हैं। 
विज्ञापन


पुलवामा हमला हुआ तो  13 दिन बाद वायुसेना के जंबाजों ने बालाकोट में घुसकर आतंकवादी मार  गिराए। उड़ी हमले का बदला लेते हुए सर्जिकल स्ट्राइक की। जबकि कांग्रेसी आतंकवादी सरगना को जी कहकर पुकारते हैं। यह कांग्रेस की मानसिकता है। कहा कि कांग्रेस के समय दलाल बैठते थे। बेटियों के स्कॉलरशिप से लेकर विधवा पेंशन तक में दलाली होती थी। लेकिन मोदी सरकार ने पूरे सिस्टम को बदलकर भ्रष्टाचार को जड़ से मिटा दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


70 सालों में कांग्रेस सरकार मेडिकल  कॉलेज और एम्स नहीं दे सकी। लेकिन प्रदेश की मोदी सरकार ने पांच सालों  में एम्स और मेडिकल कॉलेज दे दिया। कांग्रेस केवल गंदी राजनीति करती हैं। पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को चाय बेचने वाला कहा। तब मोदी प्रधानमंत्री बनें। इस बार चौकीदार कह रहे हैं। कहा कि अगर देश की रक्षा करना, भ्रष्टाचार रोकना, विकास करना चौकीदारी है, तो मैं भी चौकीदार हूं।
कहा कि बहन से लेकर भाई, जीजा जी और मां सभी भ्रष्टाचार में डूबे हुए हैं। कहा कि प्रदेश में जो बुआ और भतीजे का गठबंधन हुआ हैं, वह बेमेल गठबंधन हैं, जो ज्यादा दिनों तक चलने वाला नहीं है। गठबंधन में सब पर भ्रष्टाचार के आरोप है। 

विशिष्टि अतिथि राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार जय प्रकाश निषाद ने कहा कि कांग्रेस, सपा और बसपा ने केवल गरीबों को मिटाने का काम किया है। प्रधानमंत्री और योगी आदित्यनाथ की सरकार ने गरीबों को 

मकान, शौचालय और सिलिंडर देकर मान बढ़ाया हैं। सांसद जगदंबिका पाल ने कहा कि युवाओं की लड़ाई ने ही मोदी सरकार बनाई। सड़क से सांसद तक अनुराग ठाकुर ने इसमें अहम भूमिका निभाई। कार्यक्रम को बस्ती के सांसद हरीश द्विवेदी, इटवा विधायक डॉ. सतीश द्विवेदी, जिलाध्यक्ष लाल जी त्रिपाठी ने भी संबोधित किया। इस मौके पर लोकसभा प्रभारी दुर्गा राय, पूर्व जिलाध्यक्ष रामकुमार कुंवर, गोंविद माधव, बृज बिहारी मिश्र, अशोक सिंह, साधना चौधरी, शिवनाथ चौधरी आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन भाजपा के जिला महामंत्री दिलीप चतुर्वेदी ने किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed