{"_id":"5cbd9cefbdec22145c46fec9","slug":"lok-sabha-election-2019-mahendra-nath-pandey-visit-sant-kabir-nagar-for-bjp-candidate-nomination","type":"story","status":"publish","title_hn":"सर्जिकल स्ट्राइक से शहीद जवानों की आत्मा को मिली शांति: महेंद्रनाथ पांडेय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सर्जिकल स्ट्राइक से शहीद जवानों की आत्मा को मिली शांति: महेंद्रनाथ पांडेय
Mon, 22 Apr 2019 04:22 PM IST
vivek shukla
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, संतकबीर नगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, संतकबीर नगर
Published by: vivek shukla
Updated Mon, 22 Apr 2019 04:22 PM IST
विज्ञापन
महेन्द्र नाथ पांडेय (file)
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर महेंद्रनाथ पांडेय ने कहा कि कांग्रेस के 10 वर्षों के शासनकाल में आतंकी घटनाओं में सैनिक शहीद होते रहे, आम नागरिक मरते रहे और सरकार केवल चिट्ठियां लिखती रही। नरेंद्र मोदी के शासनकाल में जब भी आतंकियों ने दुस्साहस किया तो सेना ने उनके घरों में घुसकर मारा। सर्जिकल स्ट्राइक से शहीद सैनिकों की आत्मा को सच्ची शांति मिली।
विज्ञापन
प्रदेश अध्यक्ष सोमवार को खलीलाबाद जूनियर हाईस्कूल के मैदान में संतकबीरनगर संसदीय सीट के भाजपा उम्मीदवार प्रवीण निषाद के नामांकन के लिए आयोजित जनसभा को संबोधित कर रहे थे। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि वर्ष 2012-13 में ही देश की जनता ने मोदी को मन से प्रधानमंत्री मान लिया था। इसीलिए भाजपा ने तमाम योग्य व वरिष्ठ नेताओं के बीच से नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री पद का उम्मीदवार घोषित किया था।
विज्ञापन
भाजपा के इस निर्णय को जनता का समर्थन मिला। अब पांच वर्ष बाद मोदी सरकार अपने कार्यों के बल पर जनता के बीच परीक्षा देने आई है। प्रदेश अध्यक्ष ने निषाद पार्टी के अध्यक्ष संजय निषाद की तरफ करते हुए कहा कि इस दल के कार्यकर्ताओं ने भाजपा के साथ मिलकर पूर्वांचल की सभी सीटों पर पार्टी उम्मीदवारों के लिए राह आसान की है। उन्होंने कहा कि हर लोकसभा क्षेत्र, विधानसभा क्षेत्र, शहर, गांव और गली में नरेंद्र मोदी ही चुनाव लड़ रहे हैं। यहां प्रवीण निषाद मोदी व कमल के प्रतिनिधि बनकर खड़े हैं।
विज्ञापन