{"_id":"5d2a38488ebc3e6d1766eb36","slug":"liquor-smuggling-gorakhpur-news-gkp3137597198","type":"story","status":"publish","title_hn":"पलटे ट्रक से हरियाणा निर्मित शराब उठा ले गए ग्रामीण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पलटे ट्रक से हरियाणा निर्मित शराब उठा ले गए ग्रामीण
विज्ञापन
बेलीपार में आबकारी द्वारा पकड़ी गई स्प्रिट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ट्रक पलटा, तस्करी कर ले जाई जा रही शराब ग्रामीण ले गए
खोराबार। हरियाणा निर्मित शराब लदा ट्रक शुक्रवार रात रामनगर कड़जहां में फोरलेन पर पलट गया। सुबह निकले आसपास के लोगों ने ट्रक पर लदी शराब को लूट ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर 521 बोतल शराब बरामद किया। तस्कर फरार हो गए।
कड़जहां में फोरलेन पर शुक्रवार रात एक ट्रक का पहिया ब्रस्ट हो गया। ट्रक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा कर पलट गया। ट्रक चालक और तस्कर फरार हो गए। सुबह आसपास के लोगों ने आधा ट्रक खाली कर दिया। इंस्पेक्टर अंबिका प्रसाद भारद्वाज ने बताया कि शराब को तस्कर हरियाणा से बिहार ले जा रहे थे। बची हुई शराब को पुलिस ने बरामद किया है। ट्रक पर दूसरे वाहन का नंबर लगा था।
आबकारी टीम ने 240 लीटर स्प्रिट बरामद किया
बेलीपार। इलाके के जवाहर चौक स्थित एक मकान से आबकारी की टीम ने शनिवार को छापा डालकर 240 लीटर स्प्रिट बरामद किया। इंस्पेक्टर राकेश कुमार ने बताया कि मकान में नकली शराब बनाने की सूचना मिली थी। छापेमारी में मकान से 40 खाली गैलन, एक बोरा पन्नी भी बरामद किया गया। आबकारी टीम के मुताबिक साहिल निषाद किराए के मकान में नकली शराब का धंधा करता है। मकान मालिक को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।