फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   license of four medical store cancelled

लाइसेंस दवा का, बेच रहे थे घी-तेल और कपड़ा

Tue, 12 Jul 2016 08:56 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Updated Tue, 12 Jul 2016 08:56 PM IST
विज्ञापन
license of four medical store cancelled
फॉर्मेसी के लाइसेंस पर खुली दुकान में घी-तेल और कपड़ा बेचे जाने का मामला समाने आया है। शासन के निर्देश पर हुई जांच में पर्दाफाश होने के बाद ऐसी चार दुकानों का लाइसेंस निरस्त कर दिया गया है। वहीं छह दुकानों पर फॉर्मासिस्ट नहीं मिलने पर उन्हें नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया है।
विज्ञापन


दवा की दुकानों की जांच के लिए शासन ने नई पहल की है। नई नीति के तहत हर महीने दस मेडिकल स्टोरों की विशेष जांच के लिए गोपनीय पत्र भेजा जा रहा है। इसके पीछे शासन की मंशा है कि अक्सर ग्रामीण इलाकों में दवा की दुकानों की जांच नहीं हो पाती है और वहां लाइसेंस की आड़ में कई फर्जी काम किए जाते हैं। पिछले महीने शासन ने जांच के लिए दवा की दुकानों की सूची भेजी थी। ड्रग इंस्पेक्टर ने जब उनकी जांच की तो चौंकाने वाला मामला सामने आया।
विज्ञापन


अंधियारीबाग में तनू मेडिकल स्टोर में घी-तेल का कारोबार होता पाया गया। कुछ दवाएं भी साथ में रखी थीं। वहीं गाजीरौजा स्थित केडी एजेंसी पर जब टीम पहुंची तो वहां पर कपड़े का व्यापार हो रहा था। दवा का लाइसेंस मात्र ही था। इसी तरह गढ़वा मुडेर स्थित शक्ति औषधालय, खजनी रोड स्थित विजय मेडिकल स्टोर की दुकान बंद मिली। आसपास के लोगों ने जानकारी दी कि यह दुकानें कभी-कभार ही खुलती हैं। इन दुकानों का लाइसेंस निरस्त कर दिया गया है। वहीं छह अन्य दुकानों की जांच में फॉर्मासिस्ट नहीं मिले, तो उन्हें नोटिस जारी किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


‘दवा की दुकानों की जांच की गई थी। इसमें मिली कमियों की रिपोर्ट सहायक आयुक्त को भेजी गई थी, जिसके बाद कार्रवाई हुई है, आगे भी अभियान जारी रहेगा।’
- बृजेश यादव, ड्रग इंस्पेक्टर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed