फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Letter for marriage allownce has been given

समारोह में शादी अनुदान का पत्र वितरित 

Sat, 10 Dec 2016 01:43 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Updated Sat, 10 Dec 2016 01:43 AM IST
विज्ञापन
Letter for marriage allownce has been given
शादी अनुदान योजना,समाजवादी पेंशन योजना के लाभार्थीयो को स्वीकृती पत्र वितरित किया गया। - फोटो : Rajesh Kumar
राजकीय उद्यान के विंध्यवासिनी पार्क में शुक्रवार को आयोजित एक समारोह में समाजवादी पेंशन योजना के लाभार्थियों के साथ ही शादी अनुदान के लिए चयनित लाभार्थियों को स्वीकृति पत्र दिया गया। यह आयोजन समाज कल्याण सहित अन्य सरकारी विभागों की तरफ से किया गया था पर कार्यक्रम में पूरी तरह से सपा कार्यकर्ता हावी रहे।
विज्ञापन


जिला समाज कल्याण अधिकारी सुनील कुमार सिंह ने बताया कि शादी अनुदान के लिए पिछड़ा वर्ग अनुसूचित, अल्पसंख्यक तथा सामान्य वर्ग के कुल 300 लाभार्थियों को स्वीकृति पत्र दिया गया। इसी तरह से पारिवारिक लाभ के 25 , वृद्धा पेंशन के 100 व्यक्तियों को लाभान्वित किया गया। जबकि रानी लक्ष्मी बाई पुरस्कार के लिए चयनित 9 में से 3 को स्वीकृति पत्र देकर सम्मानित किया गया। नए लक्ष्य मेें समाजवादी पेंशन के 18000 लाभार्थियों में से 200 को स्वीकृति पत्र देने के लिए कार्यक्रम में बुलाया गया था। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहीं जिला पंचायत अध्यक्ष गीतांजलि यादव के हाथों चयनित लाभार्थियों को स्वीकृति पत्र दिया गया। इस दौरान सपा विधायक राजमति के अलावा जिलाध्यक्ष रजनीश यादव सहित दर्जन भर से अधिक सपा नेता कार्यक्रम में मौजूद रहे।
विज्ञापन


कार्यक्रम के दौरान मंच पूरी तरह से सपा के कब्जे में था। इस दौरान सपा नेताओं ने अपने सरकार की उपलब्धियों का बखान किया। नोटबंदी पर केंद्र सरकार पर हमला बोला।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम में समाज कल्याण, विकलांग, पिछड़ा वर्ग के अधिकारियों के अलावा डीएम संध्या तिवारी, सीडीओ मन्नान अख्तर सहित सपा नेता मनुरोजन यादव, अमरेंद्र निषाद, चंद्रबली यादव, मोहसिन खान, संजय पहलवान आदि नेता मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed